Ranchi News : बंदी के दौरान प्रशासन से झड़प मामले में 16 आरोपी बरी

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Mar 2025 11:44 PM

विज्ञापन

सविता महतो को राज्यसभा का टिकट दिलाने की मांग को लेकर बुलायी गयी थी बंदी

विज्ञापन

रांची. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने सड़क पर उतरकर बंदी बुलाने और प्रशासन से झड़प करने के मामले में 16 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. वर्ष 2014 में झारखंड आंदोलनकारी शहीद निर्मल महतो की पत्नी सविता महतो को राज्यसभा का टिकट दिलाने की मांग को लेकर कुर्मी समाज द्वारा बंदी बुलायी गयी थी. बंदी के दौरान सड़क पर उतरकर कुर्मी समुदाय के लोग सविता महतो को राज्यसभा टिकट देने की मांग कर रहे थे. बंदी के दौरान सड़क से हटने के लिए कहने पर प्रशासन से उनकी झड़प हुई थी. मामले को लेकर तमाड़ थाना में कांड संख्या 7/2014 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola