सीआइडी ने पूछे 30 सवाल, साव ने कहा, चुनाव के पूर्व उलझाने की साजिश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पूछताछ के बाद जेल भेजे गये पूर्व मंत्री, रिमांड पर सीआइडी ने हजारीबाग : रिमांड पर लिये गये पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव से पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया. श्री साव को सीआइडी ने 17 अक्तूबर को दो दिनों के रिमांड पर लिया था. मुफस्सिल थाना में पूछताछ […]
विज्ञापन
पूछताछ के बाद जेल भेजे गये पूर्व मंत्री, रिमांड पर सीआइडी ने
हजारीबाग : रिमांड पर लिये गये पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव से पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें शनिवार को जेल भेज दिया गया. श्री साव को सीआइडी ने 17 अक्तूबर को दो दिनों के रिमांड पर लिया था.
मुफस्सिल थाना में पूछताछ सुबह आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक चली. इसके बाद सीआइडी ने पूर्व कृषि मंत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल लायी. जहां उनकी आंख की जांच डॉ उमेश कुमार, कान और ब्लड प्रेशर की जांच सीएस डॉ धर्मवीर ने की. जांच में उच्च रक्तचाप पाया गया.
पूर्व कृषि मंत्री का इलाज सदर अस्पताल में लगभग डेढ़ घंटे तक चला. इलाज के बाद पूर्व मंत्री को मुफस्सिल थाना लाया गया. शाम पांच बजे योगेंद्र साव से पूछताछ पूरी होने के बाद सीआइडी ने कोर्ट में प्रस्तुत किया. जहां से वापस जेल भेज दिया गया. मामले के अनुसंधानकर्ता सीआइडी के एएसपी पूछताछ कर रहे थे.
सीआइडी ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से 30 सवाल पूछे. कई सवालों का जवाब योगेंद्र साव ने दिया. सीआरपीसी की धारा 161 के तहत योगेंद्र साव के बयान की प्रति सीआइडी ने कोर्ट को समर्पित किया है. सीआइडी ने योगेंद्र साव को रिम्स में इलाज कराने के लिए आदेश मांगा.
जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. सीआइडी ने योगेंद्र साव से सवाल पूछा कि पिपरवार कोल डंप पर कब्जा करने और टंडवा के उप प्रमुख बबलू मुंडा की हत्या क्यों करवाना चाहते थे. टाइगर ग्रुप और झारखंड आंदोलन संगठन के संचालन का उद्देश्य क्या था. इसके अतिरिक्त मामले से जुड़े लगभग 30 मुद्दों पर पूछताछ हुई.
चुनाव के पूर्व उलझाने की साजिश है : योगेंद्र साव
हजारीबाग : सदर अस्पताल में शनिवार को पूर्व कृ षि मंत्री योगेंद्र साव को इलाज के लिए लाया गया. इलाज के बाद श्री साव मीडिया से बातचीत की. पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि मेरे ऊपर लगाये जा रहे आरोप गलत हैं. उन्होंने कहा कि मैं जमींदार का बेटा हूं. हजारों एकड़ जमीन का मालिक हूं.
मेरी दो माइंस व दो फैक्ट्रियां चल रही है. लेवी और फिरौती क्यों लूंगा. पैसे की भूख रहती तो 18 करोड़ रुपये विधायक मद से कमीशन लेकर पैसा कमा लेता. उन्होंने कहा कि मुङो चुनाव से पूर्व उलझाने और चुनाव से बाहर रखने की साजिश है. बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र को लूटने का षडयंत्र रचा गया है. जिसके तहत मुङो फंसाया गया है. श्री साव ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा की जनता जानती है कि योगेंद्र साव क्या है. लेवी व फिरौती वसूलनेवाला खुलेआम घूम रहा है.
जनता जान रही है कि फिरौती का रुपया कहां जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनता चाहेगी तो चुनाव लड़ूंगा. कोल माइंस कंपनियोंका विरोध करने के कारण आंख और कान गंवाया. शरीर व जान बड़कागांव की जनता के लिए है. मेरी माइंस और फैक्ट्रियां दोनों वैध तरीके से चलायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










