बंदूक नहीं विकास से खत्म होगा उग्रवाद : हेमंत

Updated at : 24 Sep 2014 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
बंदूक नहीं विकास से खत्म होगा उग्रवाद : हेमंत

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बंदूक से नहीं, समग्र विकास से ही समस्या का निदान हो सकता है. इस वर्ष उग्रवाद के खिलाफ कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं. नक्सली घटनाओं में कमी आयी है. मुख्यधारा से भटके लोगों ने आत्मसमर्पण भी किया है. बहुत कुछ करना है. इसके लिए केंद्र सरकार से […]

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बंदूक से नहीं, समग्र विकास से ही समस्या का निदान हो सकता है. इस वर्ष उग्रवाद के खिलाफ कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं. नक्सली घटनाओं में कमी आयी है. मुख्यधारा से भटके लोगों ने आत्मसमर्पण भी किया है. बहुत कुछ करना है. इसके लिए केंद्र सरकार से सहयोग चाहिए.

श्री सोरेन राजभवन में केंद्रीय गृह मंत्री के साथ आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में बोल रहे थे. उन्होंने उग्रवाद से निबटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की जानकारी दी. प्रेजेंटेशन भी दिया. कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत बढ़ा था, जो अभियान का ही परिणाम था. उन्होंने आत्मसमर्पण कर चुके भटके लोगों को बीमा सुविधा देने की मांग केंद्र से की. कहा कि राज्य के जो जिले आइएपी में शामिल नहीं हैं, उन्हें भी आर्थिक मदद दी जाये. उन्होंने बीपीएल परिवारों व इंदिरा आवास की संख्या बढ़ाने की भी जरूरत बतायी.

* राजनाथ ने प्रशंसा की

गृह मंत्री ने राज्य सरकार के कार्यों की प्रशंसा की. कहा कि सरकार नक्सल समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत है. उन्होंने यहां के थाना भवनों की भी प्रशंसा की. केंद्र सरकार चाहती है कि नक्सल समस्या का समाधान जल्द से जल्द हो.

– जो आइएपी जिले नहीं है उसे भी आर्थिक मदद दे

* समर्पण करनेवाले उग्रवादियों को बीमा सुविधा दे

* इंदिरा आवास की संख्या बढ़े

* बीपीएल परिवार की संख्या बढ़ायी जाये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola