रिम्स में है सिर्फ एक डायलिसिस तकनीशियन, कैसे होगी जांच
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Apr 2020 4:58 AM
कोरोना वायरस की चपेट में झारखंड के 15 लोग आ चुके हैं, जिसमें एक की मृत्यु हो चुकी है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को काबू में पाना बेहद जरुरी हो गया है. राज्य में कम जांच होने पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं.
रांची : कोरोना वायरस की चपेट में झारखंड के 15 लोग आ चुके हैं, जिसमें एक की मृत्यु हो चुकी है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को काबू में पाना बेहद जरुरी हो गया है. राज्य में कम जांच होने पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं.
झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी रिम्स में डायलिसीस के तकनीशीयन की कमी का सामना करना पड़ रहा है. रिम्स के निदेशक डॉ डी के सिंह ने बताया कि अस्पताल में केवल 1 डायलिसिस तकनीशियन है, और 2 गर्भावस्था के कारण छुट्टी पर हैं. वेंटिलेटर पर जाने वाले मरीजों को डायलिसिस की आवश्यकता हो सकती है. उन्होंने इस से संबंधित अधिकारियों से इस मुद्दे को हल करने का अनुरोध किया है.
Ranchi's Rajendra Institute of Medical Sciences has only 1 dialysis technician,as 2 are on leave due to advanced stages of pregnancy. Patients who go on ventilators may require dialysis. I've requested concerned authorities to resolve the issue: RIMS Director,Dr DK Singh #COVID19 https://t.co/F3RzA1p6BA pic.twitter.com/uBzVgSb1gq
— ANI (@ANI) April 10, 2020
केंद्र से लगातार जांच किट मांगी जा रही है. हाईकोर्ट ने भी केंद्र सरकार को निर्देशित किया है कि राज्य को जरूरत के हिसाब से वेंटिलेटर, जांच किट और पीपीई यानी पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य उपकरण मुहैया करवाएं. मुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलकर भी इसकी गुहार लगा चुके हैं. इस बीच राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से पांच हजार जांच किट मंगवाई हैं. उम्मीद है जल्द ही जांच की संख्या बढ़ाई जा सकेगी. यह जरूरी भी है, क्योंकि राज्य में बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से मजदूर भी इस बीच आए हैं. ये सभी गांवों में चले गए हैं.
झारखंड में तीन दिन से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार (10 अप्रैल, 2020) को सर्वदलीय बैठक की. बैठक में उन्होंने सभी दलों के नेताओं से पूछा कि इस संकट से उबरने के लिए सरकार को क्या करना चाहिए. उन्होंने सरकार की तैयारी से भी सभी दलों के नेताओं को अवगत कराया. वह राज्य के सांसदों और विधायकों के साथ भी बैठक करेंगे. बैठक में कोरोना वायरस से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की गई. इस दौरान लॉकडाउन को आगे बढ़ाने पर भी विचार की गई. संकट की इस घड़ी में सरकार एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रही है. एक ओर लोगों को स्वस्थ रखने के लिए पूरे शहर को सैनिटाइज किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ लोगों का हक मारने वाले जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है. लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए भी सरकार और उसके तंत्र को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










