झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड का जल्द होगा गठन : शिक्षा मंत्री
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड का गठन जल्द किया जायेगा. इसके लिए सदस्यों के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जायेगी. स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड के सदस्यों के चयन के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली जायेगी. इसके बाद प्रक्रिया शुरू […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) बोर्ड का गठन जल्द किया जायेगा. इसके लिए सदस्यों के चयन की प्रक्रिया जल्द पूरी की जायेगी. स्कूली शिक्षा व साक्षरता मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड के सदस्यों के चयन के बारे में विभागीय अधिकारियों से जानकारी ली जायेगी. इसके बाद प्रक्रिया शुरू की जायेगी. उल्लेखनीय है कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड के सदस्यों का पद जनवरी 2019 से रिक्त है. जैक बोर्ड के सदस्यों के चयन के लिए आवेदन लिया गया था. इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं हाे सकी है. जैक बोर्ड के सदस्यों का चयन नहीं होने से बोर्ड की बैठक नहीं हो पा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










