रांची : आज खुला रहेगा राजभवन उद्यान

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2020 9:37 AM

विज्ञापन

रांची : आम लोगों के भ्रमण के लिए 23 फरवरी (रविवार ) को राजभवन उद्यान खुला रहेगा. स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आम लोग राजभवन के गेट नंबर दो से नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं. उद्यान तीन बजे तक खुला रहेगा, जबकि प्रवेश ढाई बजे तक ही होगा. आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद लोग अंदर प्रवेश […]

विज्ञापन
रांची : आम लोगों के भ्रमण के लिए 23 फरवरी (रविवार ) को राजभवन उद्यान खुला रहेगा. स्कूल/कॉलेज के विद्यार्थियों सहित आम लोग राजभवन के गेट नंबर दो से नि:शुल्क प्रवेश कर सकते हैं. उद्यान तीन बजे तक खुला रहेगा, जबकि प्रवेश ढाई बजे तक ही होगा.
आवश्यक सुरक्षा जांच के बाद लोग अंदर प्रवेश कर सकेंगे. उद्यान में लोग गुलाब के एक हजार से अधिक किस्म, मौसमी फूल, रूद्राक्ष के पेड़, पीला बांस सहित कई फूल, पौधे व फव्वारा देख सकेंगे. युद्ध में उपयोग आये टैंक को भी देख सकेंगे. मालूम हो कि राजभवन उद्यान दो फरवरी से 16 फरवरी तक खुला रखना था, लेकिन उपराष्ट्रपति वेंकैया नाडयू के 16 फरवरी को राजभवन में आने व सुरक्षा कारणों से उद्यान को आम लोगों के लिए 15 फरवरी तक ही खुला रखा गया. 16 फरवरी की जगह उद्यान को 23 फरवरी को खोलने की घोषणा की गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola