अपनी शादी की सालगिरह पर आज वाराणसी में रहेंगे हेमंत सोरेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शादी की सालगिरह पर सात फरवरी को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ वाराणसी जायेंगे. इसी दिन वहां वह गंगा आरती में शामिल होंगे. साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे. इसके अगले दिन विंध्याचल में मां विंध्यवासनी के दर्शन करेंगे और रांची लौट आयेंगे. सीएम सात फरवरी […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शादी की सालगिरह पर सात फरवरी को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ वाराणसी जायेंगे. इसी दिन वहां वह गंगा आरती में शामिल होंगे. साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगे.
इसके अगले दिन विंध्याचल में मां विंध्यवासनी के दर्शन करेंगे और रांची लौट आयेंगे. सीएम सात फरवरी को दिन के 11.30 बजे रांची से वाराणसी हेलीकॉप्टर से जायेंगे. रात्रि विश्राम वाराणसी में ही करेंगे. अगले दिन आठ फरवरी को दिन के 11.00 बजे विंध्याचल मंदिर जायेंगे और मिर्जापुर में पूजा-अर्चना करेंगे. शाम 4.10 बजे वाराणसी से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे. शाम 5.40 बजे रांची लौट आयेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










