मौसम की खबर : झारखंड में आज से फिर हो सकती है बारिश, येलो अलर्ट जारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मौसम विभाग ने मंगलवार से राज्य के कई इलाकों में फिर से बारिश का अनुमान किया है. विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) व दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला) में बारिश होने का अनुमान […]
विज्ञापन
रांची : मौसम विभाग ने मंगलवार से राज्य के कई इलाकों में फिर से बारिश का अनुमान किया है. विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़) व दक्षिणी झारखंड (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला) में बारिश होने का अनुमान है. इन स्थानों पर हल्के से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चार, छह और सात फरवरी को गर्जन के साथ-साथ वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है.
पांच फरवरी को राज्य के दक्षिणी भागों में एक-दो स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश का अनुमान किया गया है. सात फरवरी को विभाग ने राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश और वज्रपात का अनुमान किया है. मौसम विभाग के अनुसार ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रहा है.
रांची का सात और कांके का तापमान दो डिग्री हुआ : मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. इस कारण धूप के बावजूद हवा में ठंड का एहसास हुआ. वहीं बीएयू की मौसम मशीन ने सोमवार को कांके का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि मंगलवार से आकाश में बादल रहने के कारण न्यूनतम तापमान चढ़ेगा. इसके अलावा जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 8.8 व डालटनगंज का 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










