रांची : लोक अदालत से कम हो रहे मामले : जस्टिस मिश्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लोक अदालत व मध्यस्थता के जरिये अदालतों में लंबित मामलों का बोझ घट रहा है. स्थायी लोक अदालत के प्रति लोगों को आकर्षित करना होगा. उक्त बातें हाइकोर्ट के न्यायाधीश सह झारखंड लीगल सर्विसेज अॉथोरिटी (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एचसी मिश्र ने कही. वे शनिवार को डोरंडा स्थित झालसा के न्याय सदन […]
विज्ञापन
रांची : लोक अदालत व मध्यस्थता के जरिये अदालतों में लंबित मामलों का बोझ घट रहा है. स्थायी लोक अदालत के प्रति लोगों को आकर्षित करना होगा. उक्त बातें हाइकोर्ट के न्यायाधीश सह झारखंड लीगल सर्विसेज अॉथोरिटी (झालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एचसी मिश्र ने कही. वे शनिवार को डोरंडा स्थित झालसा के न्याय सदन सभागार में स्थायी लोक अदालतों के सशक्तीकरण विषय पर कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी जिलों में स्थायी लोक अदालत का गठन हो गया है. कुछ परेशानियां हैं, उन्हें भी ठीक कर लिया जायेगा. हाइकोर्ट के जज सह झारखंड हाइकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के अध्यक्ष जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने कहा कि जरुरतमंदों को न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है. कार्य को सेवा भावना से करना चाहिए.
जन उपयोगी सेवा से संबंधित विवादों को स्थायी लोक अदालत में लाकर सुलझाया जा सकता है. संचालन कमेटी के सचिव संतोष कुमार ने किया. झारखंड डाक परिमंडल के मुख्य डाक महाअध्यक्ष शशि शालिनी कुजूर, बैंकों के अधिकारी, बीमा अधिकारी, डालसा के सचिवों सहित कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










