आज से चार दिनों तक झारखंड के इन जिलों भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
बारिश का दृश्य. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

बारिश का दृश्य. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है. राज्य में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update: साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों (23 से 26 जुलाई) तक भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इधर, बुधवार को राज्य में सबसे अधिक बहरागोड़ा में 41 मिमी बारिश हुई. वहीं, रांची में चार मिमी, जमशेदपुर में 12 मिमी, मेदिनीनगर में एक मिमी व बोकारो में तीन मिमी बारिश हुई. जबकि, खूंटी में 13 मिमी, हजारीबाग में 10 मिमी, सरायकेला में 20 मिमी व जगन्नाथपुर में चार मिमी बारिश हुई.

23-26 जुलाई का मौसम 

23 जुलाई को रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लातेहार व लोहरदगा में, 24 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. इन जिलों में मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. 25 जुलाई को रांची सहित हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. वहीं 26 जुलाई को रांची सहित हजारीबाग, रामगढ़, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश

झारखंड में अब भी सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है. एक जून से 22 जुलाई तक सामान्य वर्षा 414.9 मिमी है, जबकि अब तक 299.1 मिमी ही बारिश हुई है. सबसे अधिक बारिश साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां व पश्चिमी सिंहभूम में हुई है. वहीं, रांची में सामान्य से 13 प्रतिशत कम बारिश हुई है.

ये भी पढ़ें- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट नया आदेश, नई योजना पर सभी पक्षों से मांगा जवाब

ये भी पढ़ें- SIR का जायजा लेने कुड़ू पहुंचे कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, चुनावी पाठशाल में हुए शामिल


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola