झारखंड : आज सुबह राजधानी रांची सहित कई जिलों में हुई बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 30 Jan 2020 2:59 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : आज सुबह राजधानी रांची सहित कई जिलों में हुई बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

रांची: कड़ाके की ठंड के बीच भारी बारिश से राजधानी रांची समेत समूचा झारखंड गुरुवार सुबह ठिठक गया. आज के सुबह की शुरूआत कई शहरों में भारी बारिश से हुई. सर्दी-कनकनी के कारण लोगों की आंख देर से खुली. आज सुबह घने कोहरे के कारण विजिवलिटी भी आम दिनों के मुकाबले बेहद कम थी. रांची […]

विज्ञापन

रांची: कड़ाके की ठंड के बीच भारी बारिश से राजधानी रांची समेत समूचा झारखंड गुरुवार सुबह ठिठक गया. आज के सुबह की शुरूआत कई शहरों में भारी बारिश से हुई. सर्दी-कनकनी के कारण लोगों की आंख देर से खुली.

आज सुबह घने कोहरे के कारण विजिवलिटी भी आम दिनों के मुकाबले बेहद कम थी. रांची के अलावा खूंटी, गुमला, कोडरमा, चतरा, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग आदि जिलों में भी बारिश हुई जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ.

राजधानी में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को आसमान साफ हो जाएगा, जबकि एक फरवरी को सुबह में कोहरे की धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola