ePaper

कभी विधायक के सहयोगी थे आज डुमरी से चार बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं जगरनाथ महतो

Updated at : 28 Jan 2020 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
कभी विधायक के सहयोगी थे आज डुमरी से चार बार लगातार चुनाव जीत चुके हैं जगरनाथ महतो

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में से एक हैं जगरनाथ महतो. जगरनाथ महतो डुमरी सीट से विधायक हैं. जगरनाथ महतो ने 2014 के चुनाव में भी डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था. उन्होंने भाजपा के लालचंद महतो को 32481 मतों से पराजित किया था. डुमरी विधानसभा क्षेत्र पर जेएमएम का […]

विज्ञापन

हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में से एक हैं जगरनाथ महतो. जगरनाथ महतो डुमरी सीट से विधायक हैं. जगरनाथ महतो ने 2014 के चुनाव में भी डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता था. उन्होंने भाजपा के लालचंद महतो को 32481 मतों से पराजित किया था.

डुमरी विधानसभा क्षेत्र पर जेएमएम का गढ़ माना जाता है. जेएमएम के जगरनाथ महतो ने यहां से 2005, 2009, 2014 और 2020 में जीत हासिल की थी. इस सीट से लगातार तीन बार विधायक बनने वाले वे एकमात्र नेता हैं.जगरनाथ महतो नावाडीह प्रखंड के अलारगो के सिमराकुल्ही गांव के रहनेवाले हैं.

उन्होंने मैट्रिक तक शिक्षा हासिल की है. उनके राजनीतिक कैरियर की शुरुआत 1990 में हुई थी. उन्होंने यहां के विधायक रहे शिवा महतो के सहयोगी के रूप में काम किया था. उन्होंने पहली बार 2000 में समता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे चुनाव हार गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola