रांची : आज अनशन करेंगे ग्रामीण डाक सेवक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2020 9:19 AM

विज्ञापन

रांची : जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) को सरकारी कर्मचारी मानने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के लोग बुधवार को भूख हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान ग्रामीण डाक सेवक डोरंडा स्थित मुख्य डाक महाध्यक्ष के समक्ष एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे. संघ का कहना है कि ग्रामीण डाक सेवकों के […]

विज्ञापन
रांची : जीडीएस (ग्रामीण डाक सेवक) को सरकारी कर्मचारी मानने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के लोग बुधवार को भूख हड़ताल पर रहेंगे. इस दौरान ग्रामीण डाक सेवक डोरंडा स्थित मुख्य डाक महाध्यक्ष के समक्ष एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे. संघ का कहना है कि ग्रामीण डाक सेवकों के साथ अन्याय किया जा रहा है.
परिमंडलीय सचिव रामेश्वर गोप और जगेश्वर साहू ने कहा कि सरकार के आश्वासन के बाद भी उनकी कई मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया गया है. मांगें पूरी नहीं होने के कारण ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के पास हड़ताल के सिवाय कोई विकल्प ही नहीं बचा है. संघ ने बताया कि अगर प्राथमिक स्तर पर उनकी मांगें नहीं मानी जाती है, तो 20 फरवरी को नयी दिल्ली में भूख हड़ताल प्रस्तावित है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola