कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में प्रदीप और बंधु
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 7:58 AM
विज्ञापन
रांची : झाविमो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में है़ं कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों विधायक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मिल सकते है़ं चर्चा है कि 22 जनवरी को मुलाकात हो सकती है़ दोनों विधायकों को मिलाने के लिए […]
विज्ञापन
रांची : झाविमो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की कांग्रेस आलाकमान के संपर्क में है़ं कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों विधायक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी से मिल सकते है़ं
चर्चा है कि 22 जनवरी को मुलाकात हो सकती है़ दोनों विधायकों को मिलाने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से समय लिया गया है़ उल्लेखनीय है कि झाविमो का भाजपा में विलय की चर्चा राजनीतिक गलियारे में है़ दोनों ही विधायक झाविमो का भाजपा में विलय के पक्ष में नहीं है़ं झाविमो के दोनों विधायकों ने भाजपा में जाने की बात को खारिज किया है़ इसके बाद इनको कांग्रेस में शामिल करने को लेकर प्रयास तेज हुआ है़
बाबूलाल वेट एंड वाच के मूड में : इधर झाविमो ने नयी केंद्रीय कमेटी की घोषणा कर दी है़ इस कमेटी में दोनों ही विधायकों को पदाधिकारी नहीं बनाया है़ झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी वेट एंड वाच के मूड में है़ं वह विलय की प्रक्रिया में जल्दबाजी नहीं कर रहे है़ं पहले दोनों विधायकों के कांग्रेस में जाने का इंतजार कर रहे है़ं दोनों विधायक पहले कांग्रेस में जाते हैं, तो श्री मरांडी का झाविमो में विलय आसान होगा़ 10वीं अनुसूची का कोई पेंच नहीं लगेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










