झारखंड की सभी 40 हजार सहिया लेंगी प्रशिक्षण, देंगी परीक्षा

Updated at : 14 Jan 2020 9:08 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड की सभी 40 हजार सहिया लेंगी प्रशिक्षण, देंगी परीक्षा

रांची : राज्य की सभी 40 हजार सहिया का प्रशिक्षण होना है. छह-सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद इनकी परीक्षा होगी तथा प्रमाण पत्र मिलेगा. केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी आशा या सहिया के लिए यह प्रशिक्षण व परीक्षा अनिवार्य है. प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी तथा उनके कार्य की याद दिलायी जाती […]

विज्ञापन
रांची : राज्य की सभी 40 हजार सहिया का प्रशिक्षण होना है. छह-सात दिवसीय प्रशिक्षण के बाद इनकी परीक्षा होगी तथा प्रमाण पत्र मिलेगा. केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी आशा या सहिया के लिए यह प्रशिक्षण व परीक्षा अनिवार्य है.
प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी तथा उनके कार्य की याद दिलायी जाती है. उन्हें अोआरएस घोल तैयार करने को कहा जाता है. नवजात की देखभाल संबंधी बात बतायी जाती है. परीक्षा का विषय भी यही है. इस परीक्षा में उत्तीर्ण होनेवाली सहिया को केंद्र सरकार द्वारा प्रदत्त प्रमाण पत्र दिया जाता है. झारखंड में दो चरणों में करीब 2500 सहिया को प्रशिक्षित कर उनकी परीक्षा ली जा चुकी है. प्रमाण पत्र भी वितरित हुए हैं.
अब 30 जनवरी को 2500 सहिया की परीक्षा होनेवाली है, जिन्हें विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण दिया गया है. केंद्र द्वारा आयोजित यह परीक्षा जनवरी व जुलाई में लेने का प्रावधान है. यानी अब इसके बाद जुलाई में परीक्षा आयोजित होगी. स्वास्थ्य सेवाअों की सबसे निचली, पर महत्वपूर्ण कड़ी सहिया को ज्यादा सक्षम व सुदृढ़ करने के लिए यह कवायद हो रही है ताकि वह बेहतर सर्विस डिलिवरी कर सकें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola