मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिबू सोरेन और बाबूलाल मरांडी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रांची : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) और बाबूलाल मरांडी (Babu Lal Marandi) को उनके जन्मदिन (Happy Birth Day) की शुभकामनाएं दीं. शनिवार को नयी दिल्ली से अपने एक संदेश में हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य […]
रांची : झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने प्रदेश के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों दिशोम गुरु शिबू सोरेन (Shibu Soren) और बाबूलाल मरांडी (Babu Lal Marandi) को उनके जन्मदिन (Happy Birth Day) की शुभकामनाएं दीं. शनिवार को नयी दिल्ली से अपने एक संदेश में हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिशोम गुरु एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को नमन करते हुए उन्हें उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं. बतौर मुख्यमंत्री यह विश्वास दिलाता हूं कि उनके सपनों के झारखंड का निर्माण हम करेंगे.
इसे भी पढ़ें : दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने जल, जंगल, जमीन, आदिवासियों, पिछड़ों, वंचितों, दलितों और झारखंडवासियों के कल्याण के लिए, उनकी समृद्धि के लिए अपनी आवाज बुलंद की थी. इसी का परिणाम है कि हमें झारखंड अलग राज्य मिला. उन्होंने कहा कि झारखंड के सतत विकास में उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहेगा. जिस उद्देश्य से अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ. उस उद्देश्य को अवश्य प्राप्त कर सकेंगे.
मुख्यमंत्री ने झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भी उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. कहा कि वे राज्य के वरिष्ठ नेता हैं. उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके सतत मार्गदर्शन से हमें अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




