जैक्सन समूह ने डीएमआरसी से किया करार

नयी दिल्ली. बिजली कंपनी जैक्सन समूह ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन से मेट्रो रेल स्टेशनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का समझौता किया है. यह जानकारी जैक्सन की एक विज्ञप्ति में दी गयी है. इस समझौते के तहत कंपनी डीएमआरसी के तीन परिसरों में छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगायेगी. इनकी कुल […]
नयी दिल्ली. बिजली कंपनी जैक्सन समूह ने दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन से मेट्रो रेल स्टेशनों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने का समझौता किया है. यह जानकारी जैक्सन की एक विज्ञप्ति में दी गयी है. इस समझौते के तहत कंपनी डीएमआरसी के तीन परिसरों में छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट लगायेगी. इनकी कुल क्षमता 250 किलोवाट होगी. कंपनी यह काम छह माह में पूरा करेगी. जैक्सन इंजीनियर्स लिमिटेड ने डीएमआरसी के साथ बिजली खरीद का समझौता किया है. समझौते के मुताबिक, कंपनी अपने खर्च से प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर 85 किलोवाट, आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर 115 किलोवाट और साकेत में 50 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगायेगी. इन संयंत्रों से उत्पादित बिजली का प्रयोग डीएमआरसी पैसा दे कर करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




