रातू रोड : जाम में मरीज लिये फंसी रही एंबुलेंस

रांची : रातू रोड में मंगलवार को दिन के करीब 10.10 बजे मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गयी. अत्यधिक जाम की वजह से उसे रास्ता नहीं मिल रहा था. इस कारण काफी देरी तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही. इसके बाद लाहकोठी के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने एंबुलेंस चालक […]
रांची : रातू रोड में मंगलवार को दिन के करीब 10.10 बजे मरीज लेकर जा रही एक एंबुलेंस जाम में फंस गयी. अत्यधिक जाम की वजह से उसे रास्ता नहीं मिल रहा था. इस कारण काफी देरी तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही. इसके बाद लाहकोठी के पास बाइक सवार कुछ लोगों ने एंबुलेंस चालक को उलटे लेन से जाने का सुझाव दिया. उनमें से एक युवती ने अपनी स्कूटी के पीछे एंबुलेंस को चलने को कहा. एंबुलेंस चालक ने उलटा लेन पकड़ा, तब किसी तरह रातू रोड क्रॉस किया. एंबुलेंस में मरीज के साथ तीन-चार लोग थे. जाम की वजह से सब परेशान थे. ज्ञात हो कि रातू रोड में हर दिन सुबह 9.30 बजे से 11 बजे तक यही स्थिति देखने को मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




