2019 में 15 जिलों में हुईं 133 नक्सली वारदातें, घटनाओं में छह संगठनों की संलिप्तता आयी है सामने

Updated at : 02 Jan 2020 1:17 AM (IST)
विज्ञापन
2019 में 15 जिलों में हुईं 133 नक्सली वारदातें, घटनाओं में छह संगठनों की संलिप्तता आयी है सामने

रांची : राज्य में नक्सली संगठन अब भी चुनौती पेश कर रहे हैं. बात अगर 2019 की करें तो पिछले साल प्रतिबंधित संगठनों ने झारखंड के 15 जिलों में 133 वारदातों को अंजाम दिया है. वहीं, दूसरी ओर नौ जिलों में एक भी नक्सली वारदात की बात सामने नहीं आयी है. सबसे ज्यादा भाकपा माओवादी […]

विज्ञापन

रांची : राज्य में नक्सली संगठन अब भी चुनौती पेश कर रहे हैं. बात अगर 2019 की करें तो पिछले साल प्रतिबंधित संगठनों ने झारखंड के 15 जिलों में 133 वारदातों को अंजाम दिया है. वहीं, दूसरी ओर नौ जिलों में एक भी नक्सली वारदात की बात सामने नहीं आयी है. सबसे ज्यादा भाकपा माओवादी 67, टीएसपीसी 27, पीएलएफआइ 22, जेजेएमपी 13, जेपीसी व एसजेएमएम की दो-दो घटनाओं में संलिप्तता सामने आयी है.

संगठनों के प्रभाव की बात करें, तो भाकपा माओवादी ने 14 जिलों रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह, चाईबासा, सरायकेला, बोकारो व दुमका में वारदातों को अंजाम दिया है. इसी तरह तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (टीएसपीसी) ने चार जिलों पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा में घटनाओं को अंजाम दिया है.
वहीं पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) ने नौ जिलों रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पलामू, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा व चाईबासा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है. झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) सिर्फ दो जिलों हजारीबाग व चतरा में एक-एक घटनाओं में शामिल रहा है. वहीं झारखंड संघर्ष जनमुक्ति मोर्चा (एसजेएमएम) ने महज एक जिले लातेहार में दो घटनाएं की हैं.
जबकि झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) ने सात जिलों रांची, पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, चतरा व बोकारो में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है.
इन जिलों में सबसे ज्यादा वारदातें हुईं
चतरा में सबसे ज्यादा 30, चाईबासा में 23, लातेहार व गुमला में 12-12 अौर पलामू में 11 नक्सली घटनाएं घटी हैं. जबकि रांची व लोहरदगा में सात-सात, खूंटी में छह और सरायकेला में पांच घटनाएं सामने आयी हैं.
नौ जिलों में एक भी घटना नहीं हुई
धनबाद, जामताड़ा, जमशेदपुर, सिमडेगा, कोडरमा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़ व साहेबगंज जिले में एक भी नक्सली वारदात की बात सामने नहीं आयी है.
अलग-अलग जिलों में की 22 लोगों की हत्या
2019 में नक्सली संगठनों ने 22 लोगों की हत्या अलग-अलग जिलों में की है. इसी तरह आगजनी की 26, अपहरण की दो, विस्फोट की 13, पुलिस पर हमला की चार, हत्या के प्रयास के 11, सरकारी व निजी संपत्तियों के नुकसान की 39, आपसी प्रतिद्वंदिता की एक व असॉल्ट (हमला) की 12 घटनाओं को अंजाम दिया है. वहीं पुलिस के साथ मुठभेड़ की 36 वारदातें सामने आयी है.
जिला माओवादी टीएसपीसी पीएलएफआइ जेजेएमपी
रांची 04 00 02 01
खूंटी 04 00 02 00
गुमला 05 00 07 00
लोहरदगा 05 00 02 00
पलामू 03 05 01 02
गढ़वा 01 00 00 01
लातेहार 04 00 00 06
हजारीबाग 01 03 02 01
रामगढ़ 00 01 01 00
चतरा 10 18 01 01
गिरिडीह 02 00 00 00
चाईबासा 19 00 04 00
सरायकेला 05 00 00 00
बोकारो 03 00 00 01
दुमका 01 00 00 00
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola