रांची : आचार्य कृपलानी की पुस्तक से हुआ सचिवालय में मुख्यमंत्री का स्वागत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Dec 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सचिवालय में आचार्य कृपलानी द्वारा लिखित पुस्तक गांधी : जीवन और दर्शन से स्वागत किया गया. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली बार सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने अभिनंदन किया. उन्होंने पुस्तक देकर श्री सोरेन की अगवानी की. कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, वाणिज्य […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सचिवालय में आचार्य कृपलानी द्वारा लिखित पुस्तक गांधी : जीवन और दर्शन से स्वागत किया गया. शपथ ग्रहण के तुरंत बाद पहली बार सचिवालय पहुंचे मुख्यमंत्री का मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी ने अभिनंदन किया.
उन्होंने पुस्तक देकर श्री सोरेन की अगवानी की. कैबिनेट सचिव अजय कुमार सिंह, वाणिज्य कर सचिव प्रशांत कुमार, श्रम सचिव राजीव अरुण एक्का, राज्य के मुख्य चुनाव पदाधिकारी विनय कुमार चौबे, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रधान सचिव डॉ सुनील वर्णवाल समेत कई पदाधिकारियों ने श्री सोरेन का स्वागत किया.
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट की बैठक होने की वजह से रविवार को भी दिन के तीन बजे से सचिवालय खोला गया था. राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद एक नवंबर से सचिवालय में केवल नियमित कार्य हो रहा था. इस वजह से वहां चहल-पहल भी काफी कम दिखायी दे रही थी. नयी सरकार के स्वागत में छुट्टी के दिन भी सचिवालय कर्मियों की उपस्थिति पूरी थी.
सचिवालय में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री व मंत्रियों के समर्थक भी पहुंचे थे. मुख्यमंत्री 5.40 बजे सचिवालय पहुंचे. शाम होने की वजह से उनको गार्ड ऑफ आर्डर नहीं दिया जा सका. वह सीधे प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री कार्यालय जाने के लिए सीढ़ियां चढ़ने लगे. इस दौरान वहां खड़े समर्थकों ने हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा भी लगाया. मुख्यमंत्री अपने कार्यालय में थोड़ी देर बैठे.
वहां अधिकारियों ने औपचारिक रूप से श्री सोरेन का स्वागत किया. श्री सोरेन ने सभी अधिकारियों को टीम स्पिरिट के साथ राज्य के विकास में काम करते रहने की बात कही. अधिकारियों से संक्षिप्त मुलाकात के बाद वह तीनों मंत्रियों आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव व सत्यानंद भोक्ता से मिले. उसके बाद सभी लोग एक साथ कैबिनेट की बैठक में चले गये. लगभग आधे घंटे तक चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट भवन से विदा हुए.
पीएम मोदी ने हेमंत को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन को रविवार को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य के विकास के लिए केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता दिये जाने का आश्वासन दिया़
पूर्व सीएम रघुवर ने दी बधाई
महागठबंधन के नेतृत्वकर्ता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी मंत्रियों को व्यक्तिगत व भाजपा की ओर से शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को आशा है कि पांच वर्ष में स्थिर सरकार की ओर से किये गये विकास की गति को महागठबंधन की सरकार जारी रखेगी. साथ ही चुनाव के दौरान जनता से किये गये वायदे को पूरा करे. भाजपा हमेशा रचनात्मक विकास में सहयोग देने पर विश्वास रखती है.
सुदेश महतो ने दी बधाई
आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सरकार में शामिल मंत्रियों को बधाई दी है़ श्री सुदेश ने उम्मीद जतायी है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नयी सरकार जनादेश और जनाकांक्षाओं के अनुरूप काम करेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




