ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव : झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य का दावा, तीन चरणों के चुनाव में ही बहुमत के करीब पहुंचा महागठबंधन

Updated at : 13 Dec 2019 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव : झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्य का दावा, तीन चरणों के चुनाव में ही बहुमत के करीब पहुंचा महागठबंधन

अब तब हुए चुनाव में 41 से अधिक सीटों पर जीतेंगे रांची : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि तीन चरणों के चुनाव में ही महागठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है. अब तब 50 सीटों पर हुए चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी 41 से अधिक सीटों पर […]

विज्ञापन

अब तब हुए चुनाव में 41 से अधिक सीटों पर जीतेंगे

रांची : झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने दावा किया है कि तीन चरणों के चुनाव में ही महागठबंधन बहुमत के करीब पहुंच गया है. अब तब 50 सीटों पर हुए चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी 41 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेंगे. अंतिम दो चरण के चुनाव में झामुमो, भाजपा को विपक्ष से वंचित करने के लिए चुनाव लड़ेगी.

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने भाषण में झारखंड के मुद्दे पर कुछ नहीं बोल रहे हैं. वे देश व लोगों को बांटने की बात कर रहे हैं. झामुमो की शिकायत के बावजूद एक बार फिर से भाजपा 15 दिसंबर को दुमका एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री की चुनावी सभा आयोजित कर रही है. यह पूर्ण रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola