ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील, सीएम रघुवर ने कहा- भारी संख्या में वोट करें

Updated at : 12 Dec 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने की वोट डालने की अपील, सीएम रघुवर ने कहा- भारी संख्या में वोट करें

रांची: झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आज झारखंड में तीसरे चरण के लिए मतदान डाले जा रहे हैं. मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्‍या में मतदान करें…खासकर मेरे […]

विज्ञापन

रांची: झारखंड विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट डालने का आग्रह किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आज झारखंड में तीसरे चरण के लिए मतदान डाले जा रहे हैं. मैं मतदाताओं से अपील करता हूं कि ज्यादा से ज्यादा संख्‍या में मतदान करें…खासकर मेरे युवा साथी.

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट किया कि तीसरे चरण के मतदान में हिस्सा ले रही जनता को जोहार… आपका एक- एक वोट झारखंड के विकास को नई गति देगा, झारखंड को मजबूत, स्थिर और ईमानदार सरकार देगा… आप सभी से अपील है भारी संख्या में वोट करें…

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि पहली बार वोट करने जा रहे युवाओं से अपील है कि ईमानदार सरकार चुनें, परिवारवाद और भ्रष्टाचार ने झारखण्ड का बहुत बड़ा नुकसान किया है. आप युवा ही समृद्ध झारखंड की नींव हैं…

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि आज झारखंड में तृतीय चरण का मतदान है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि झारखंड के विकास, प्रगति और शांति के लिए आप अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें. पहले मतदान फिर जलपान.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola