रोस्टर बना कर मोहल्ले में करायें फॉगिंग : आयुक्त
Updated at : 08 Dec 2019 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार ने सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक की. नगर आयुक्त ने कहा कि लोगों से मच्छरों की संख्या बढ़ने की शिकायत मिल रही है. इसलिए रोस्टर बना कर गलियों में सुबह व शाम में फॉगिंग करें. जिन मोहल्लों में […]
विज्ञापन
रांची : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त मनोज कुमार ने सभी सुपरवाइजरों के साथ बैठक की. नगर आयुक्त ने कहा कि लोगों से मच्छरों की संख्या बढ़ने की शिकायत मिल रही है. इसलिए रोस्टर बना कर गलियों में सुबह व शाम में फॉगिंग करें. जिन मोहल्लों में डेंगू व चिकनगुनिया के लार्वा मिले हैं. उन वार्डों के मोहल्ले में लार्विसाइडल केमिकल का छिड़काव नालियों में किया जाये. व्हाटसएप्प ग्रुप बना कर इसकी मॉनिटरिंग की जाये.
बैठक में उप नगर आयुक्त शंकर यादव, रजनीश कुमार, सहायक नगर आयुक्त ज्योति सिंह, हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण आदि उपस्थित थे. नगर आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे प्रतिदिन फील्ड विजिट करें. इस दौरान लोगों से बात भी करें कि उनके मोहल्ले में नियमित सफाई होती है या नहीं. इसके अलावा मोहल्ले में आनेवाले वाहनों में गाना बजता है कि नहीं, इसकी भी जानकारी लें. प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध करायी जाये.
अभियंता देखेंगे वाहन में कितना कचरा आया : झिरी में कचरा लेकर आनेवाले वाहनों की वजन की जांच कनीय अभियंता अजीत कुमार गुप्ता करेंगे. इस दौरान यह देखा जायेगा कि कूड़ा वाहन केवल नाम का कूड़ा लेकर ट्रिप बढ़ाने के लिए तो झिरी नहीं आ रहा है. जिन वाहनों में कम कूड़ा आयेगा, इसकी सूचना निगम के वरीय अधिकारियों को दी जायेगी.
नगर आयुक्त ने कहा- लोगों से मच्छरों की संख्या बढ़ने की शिकायत मिल रही है
सभी पदाधिकारी प्रतिदिन फील्ड विजिट करें, लोगों से बात करें कि उनके मोहल्ले में नियमित सफाई होती है या नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




