हेमंत और उनके परिवार की संपत्ति दोगुनी से अधिक हुई, मंत्री लोइस की संपत्ति में चार गुणा से अधिक इजाफा
Updated at : 03 Dec 2019 3:08 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी की संपत्ति पांच सालों में दोगुनी से भी अधिक हुई है. 2014 में हेमंत की चल-अचल संपत्ति 1 करोड़ 72 लाख 91 हजार 300 थी जबकि उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति 1 करोड़ 77 लाख 85 हजार 227 रुपये थी. यानी हेमंत और उनकी पत्नी की […]
विज्ञापन
देवघर : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी की संपत्ति पांच सालों में दोगुनी से भी अधिक हुई है. 2014 में हेमंत की चल-अचल संपत्ति 1 करोड़ 72 लाख 91 हजार 300 थी जबकि उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति 1 करोड़ 77 लाख 85 हजार 227 रुपये थी. यानी हेमंत और उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति को मिला दें तो कुल 3 करोड़ 50 लाख 76 हजार 527 रुपये थी.
जो पांच वर्षों में बढ़कर 2019 के हलफनामे के अनुसार 8 करोड़ 11 लाख 14 हजार 388 रुपये हो गयी. चल-अचल संपत्ति अब हेमंत की 2 करोड़ 29 लाख 29 153 हो गयी वहीं उनकी पत्नी की चल-अचल संपत्ति 5 करोड 81 लाख 85 हजार 235 हो गयी है. इस तरह से हलफनामे के अनुसार हेमंत की संपत्ति 56 लाख 37 हजार 853 ही बढ़ी.
लेकिन उनकी पत्नी की संपत्ति में 4 करोड़ 40 लाख का इजाफा हुआ है. हेमंत के पास कैश 25.13 लाख है जबकि उनकी पत्नी के पास 2.55 लाख है. उनके पास 3.50 लाख की एक रायफल है. वाहन में एक सफारी व दो कारें हैं. ज्वेलरी में हेमंत के पास कुछ नहीं है जबकि पत्नी के पास 655 ग्राम सोना व 20 किलो चांदी है. जिसकी कीमत 34 लाख 40 हजार है.
2014 में हेमंत के पास थी 3.50 करोड़, 2019 में हो गयी 8.51 करोड़
हेमंत, उनकी पत्नी व बच्चों के नाम संपत्ति का ब्यौरा
2014 में चल संपत्ति
हेमंत के नाम : 62,91,300
पत्नी के पास : 27,85,227
अचल संपत्ति
हेमंत के नाम : 110 लाख
पत्नी के नाम : 1 50 लाख
2019 में चल संपत्ति
हेमंत के नाम : 1,13,10,153
पत्नी के पास : 94,85,235
अचल संपत्ति
हेमंत के नाम : 1,16,19,000
पत्नी के नाम : 487 लाख
मंत्री लोइस की संपत्ति में चार गुणा से अधिक इजाफा
देवघर. दुमका की प्रत्याशी मंत्री डॉ लोइस मरांडी की संपत्ति में पांच सालों में लगभग चार गुणा से अधिक का इजाफा हुआ है. 2014 में मंत्री डॉ लोइस के पास 1.83 करोड़ की चल-अचल संपत्ति थी. जो 2019 में बढकर 7.84 करोड़ हो गयी है.
मंत्री लोइस की अपेक्षा उनके पति की संपत्ति में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है. 2014 में पति की चल अचल संपत्ति 39 लाख 72 हजार 704 थी. जो 2019 में 59.02 लाख हो गयी है. जबकि डॉ लोइस के आश्रितों के पास 2019 में 63 लाख 22 हजार की संपत्ति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




