ePaper

शर्मनाक : दोस्त के साथ बस स्टॉप पर बैठी थी लॉ की छात्रा, खेत में उठा ले गये आरोपी, किया गैंग रेप, 12 गिरफ्तार

Updated at : 29 Nov 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक : दोस्त के साथ बस स्टॉप पर बैठी थी लॉ की छात्रा, खेत में उठा ले गये आरोपी, किया गैंग रेप, 12 गिरफ्तार

कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से सटे संग्रामपुर गांव में मंगलवार शाम हुई घटना छात्रा दोस्त के साथ थी, जिसे पकड़ कर पीटा गया और खेत में ले जाकर छात्रा से किया गया गैंग रेप घटना में उपयोग किये गये हथियार के अलावा कार और मोटरसाइकिल पुलिस ने की बरामद रांची/कांके : जमशेदपुर की […]

विज्ञापन
कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से सटे संग्रामपुर गांव में मंगलवार शाम हुई घटना
छात्रा दोस्त के साथ थी, जिसे पकड़ कर पीटा गया और खेत में ले जाकर छात्रा से किया गया गैंग रेप
घटना में उपयोग किये गये हथियार के अलावा कार और मोटरसाइकिल पुलिस ने की बरामद
रांची/कांके : जमशेदपुर की रहनेवाली लॉ की छात्रा (25) के साथ मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे रांची के कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में गैंग रेप किया गया. इस मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. चार अन्य को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
इस संबंध में पीड़िता के बयान पर कांके थाना में आरोपियाें के खिलाफ बुधवार को भादवि की धारा 367डी/120बी और एससी-एसटी अधिनियम की धारा 3(2)(वीए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सेंट्रो कार और एक पल्सर बाइक भी पुलिस ने बरामद की है. इसके साथ ही 7.62 एमएम की एक पिस्टल, दो मैगजीन, दो कारतूस, प्वाइंट 315 का एक कट्टा, एक गोली, आठ मोबाइल और पीड़िता का छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया.
इस घटना में शामिल सैंट्रो कार (जेएच 01 एडी 6128) मनोज चौधरी के नाम पर रजिस्टर्ड है. वहीं पल्सर (जेएच 01 डीक्यू 8951) तेतरा उरांव के नाम पर रजिस्टर्ड है.
बरामद कट्टा नावाडीह पिठोरिया थाना निवासी अरुण उरांव का बताया जा रहा है. पीड़िता की जांच करायी गयी है, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. गुरुवार को प्रेस वार्ता में रांची के ग्रामीण एसपी ऋषभ कुमार झा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को पकड़ा गया.
गिरफ्तार आरोपी : 1. सुनील मुंडा (पिता : बिहारी पाहन), 2. कुलदीप उरांव (पिता : स्व. डेलो उरांव), 3. सुनील उरांव (पिता : अकला उरांव), 4. संदीप तिर्की (पिता : राथो तिर्की), 5. अजय मुंडा (पिता : अहानु मुंडा), 6. राजन उरांव (पिता : उधेश उरांव), 7. नवीन उरांव (पिता : सुनील उरांव), 8. बसंत कच्छप (पिता : बुधुवा कच्छप), 9. रवि उरांव (पिता : सुरेश उरांव), 10. अमन उरांव (पिता : सुनील उरांव), 11. रोहित उरांव (पिता : सुकरा उरांव), 12. ऋषि उरांव (पिता : ऐतवा उरांव) (नोट : सभी आरोपी कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के निवासी )
ऐसे पकड़े गये आरोपी : पुलिस के अनुसार, बस स्टॉप पर युवती व उसके मित्र के साथ मारपीट के क्रम में एक आरोपी का मोबाइल घटनास्थल पर गिर गया था. आरोपी युवक जब युवती को उठा ले गये, तो युवती के मित्र को वह मोबाइल फोन मिला. मोबाइल फोन के माध्यम से पुलिस ने बुधवार की रात 11 बजे से सुबह चार बजे तक छापामारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
दोस्त के साथ बस स्टॉप पर बैठी थी छात्रा, तभी आरोपी उठा ले गये
छात्रा अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी से मेसरा से रिंग रोड होते हुए छात्रावास लौट रही थी. उसका दोस्त भी इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है. संग्रामपुर रिंग रोड स्थित बस स्टॉप पर रुक कर दोनों गपशप करने लगे.
इसी दौरान आरोपी सेंट्रो कार व बाइक से वहां पहुंचे और उनके साथ बदतमीजी करने लगे. इसके बाद दोस्त के साथ हाथापाई की और जबरन युवती को कार में बैठाकर ले गये. साथ ही इन लोगों की स्कूटी भी छीन कर ले गये. संग्रामपुर गांव के ही एक ईंट भट्ठा के समीप कार रोक कर छात्रा को उतारा और खेत में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
इसके बाद रात नौ बजे कार से ही छात्रा को उसी बस स्टॉप पर लाकर छोड़ दिया. उस समय भी युवती का पुरुष मित्र उसी जगह खड़ा था. उसने स्कूटी से छात्रा को छात्रावास पहुंचाया. छात्रावास में आने के बाद छात्रा ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी. अगले दिन बुधवार 27 नवंबर को कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इस केस का अनुसंधानकर्ता डीएसपी मुख्यालय वन नीरज कुमार को बनाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola