आजसू, फिर जेवीएम से जीते थे, भाजपा से थी चुनौती अब खुद भाजपाई हुए नवीन, जानें हटिया विधानसभा क्षेत्र का लेखा-जोखा

कुल वोटर 431411 पुरुष वोटर 225058 महिला वोटर 206353 रांची : हटिया विधानसभा सीट से इस बार सीटिंग विधायक नवीन जायसवाल भाजपा की टिकट पर मैदान में हैं. वह विधायक के रूप में हैट्रिक बनाने के लिए चुनावी मैदान में हैं. पिछली बार वह झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से चुनावी मैदान में थे और […]
कुल वोटर
431411
पुरुष वोटर
225058
महिला वोटर
206353
रांची : हटिया विधानसभा सीट से इस बार सीटिंग विधायक नवीन जायसवाल भाजपा की टिकट पर मैदान में हैं. वह विधायक के रूप में हैट्रिक बनाने के लिए चुनावी मैदान में हैं. पिछली बार वह झारखंड विकास मोर्चा के टिकट से चुनावी मैदान में थे और जीत हासिल की थी. तब उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा की सीमा शर्मा थी. इस बार कांग्रेस की टिकट से अजय नाथ शाहदेव, झारखंड विकास मोर्चा की शोभा यादव व आजसू पार्टी के भरत कांशी चुनाव लड़ रहे हैं. राज्य गठन के समय हटिया के विधायक रामजी लाल सारडा थे. कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल शरण नाथ शाहदेव ने उन्हें 2005 में हरा कर हटिया विधानसभा सीट पर कब्जा किया था.
गोपाल शरण नाथ शाहदेव की मृत्यु के बाद 2012 में हुए उप चुनाव में आजसू पार्टी के टिकट पर नवीन जायसवाल विधायक बने. उसके बाद 2014 के विधानसभा चुनाव में नवीन जायसवाल जेवीएम के टिकट पर चुनाव लड़े और भाजपा उम्मीदवार सीमा शर्मा को हरा कर जीत हासिल की. जीतने के बाद नवीन जायसवाल जेवीएम के छह विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये. इस बार भाजपा ने नवीन जायसवाल को टिकट दिया है. नवीन जायसवाल हैट्रिक बनाने के लिए चुनावी मैदान में हैं. वहीं उन्हें रोकने के लिए कांग्रेस, आजसू पार्टी, झाविमो व अन्य पार्टी भी तैयार हैं.
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
1. विधानसभा व हाईकोर्ट भवन बने
2. बिरसा चौक के पास आरओबी बना
3. धुर्वा में 400 मकान बने, बांटे गये
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो नहीं हुए
1. पिस्का आरओबी का काम नहीं हुआ
2. सड़क चौड़ीकरण योजना धरी रह गयी
3. हटिया में जलापूर्ति पर काम नहीं
उल्लेखनीय कार्य किये : नवीन
नवीन जायसवाल ने कहा कि हटिया विधानसभा का विगत आठ वर्षों के कार्यकाल में जितना विकास हुआ है, उतना 70 सालों में नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कई बड़े और उल्लेखनीय कार्य हुए है. पानी, बिजली, सड़क से लेकर सारे विषयों पर अच्छे काम हुए.
जनता को ठगा गया : अजय
अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि हटिया विधानसभा क्षेत्र में कोई भी विकास नहीं हुआ है. केवल जनता को ठगा गया है. पानी, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की कोई सुविधा नहीं है. सड़क की बात कर लें, तो इस क्षेत्र में बेहतर काम नहीं हुए हैं. कई सड़कें बननी थी, लेकिन नहीं बनायी गयी.
2005
जीते : गोपाल एसएन शाहदेव, कांग्रेस
प्राप्त मत : 46104
हारे : कृष्ण कुमार पोद्दार, भाजपा
प्राप्त मत : 40897
तीसरा स्थान : अभय कु सिंह, राजद
प्राप्त मत : 12481
2009
जीते : गोपाल एसएन शाहदेव, कांग्रेस
प्राप्त मत : 39921
हारे : रामजी लाल सारडा, भाजपा
प्राप्त मत : 39891
तीसरे स्थान : नवीन जायसवाल, आजसू प्राप्त मत : 22847
2014
जीते : नवीन जायसवाल, झाविमो
प्राप्त मत : 88228
हारी :सीमा शर्मा, भाजपा
प्राप्त मत : 80210
तीसरे स्थान :डॉ जावेद अहमद, झामुमो
प्राप्त मत : 22561
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




