झारखंड विधानसभा चुनाव में सरयू राय के लिए प्रचार भी कर सकते हैं नीतीश कुमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2019 10:37 AM
रांची : बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय को समर्थन देने का एलान कर दिया है. पार्टी ने कहा है कि यदि सरयू राय ने अनुरोध किया, तो जदयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]
रांची : बिहार में भाजपा के साथ सरकार चला रही पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय को समर्थन देने का एलान कर दिया है. पार्टी ने कहा है कि यदि सरयू राय ने अनुरोध किया, तो जदयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके लिए चुनाव प्रचार करने के लिए भी आ सकते हैं.
जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, ‘जदयू ने फैसला किया है कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जमशेदपुर पूर्वी में चुनाव मैदान में उतरे सरयू राय का पार्टी समर्थन करेगी.’
यह पूछे जाने पर कि क्या सरयू राय के लिए जदयू अध्यक्ष तथा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार भी करेंगे, ललन सिंह ने कहा, ‘यदि सरयू राय ने इसके लिए अनुरोध किया, तो अवश्य ही नीतीश उनके लिए प्रचार करेंगे.’
ललन सिंह ने कहा कि सरयू राय की उम्मीदवारी को देखते हुए जदयू ने जमशेदपुर पूर्वी से अपना उम्मीदवार वापस लेने का फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा का राजनीतिक गठबंधन सिर्फ बिहार तक सीमित है, लिहाजा दोनों दल देश के अन्य हिस्सों में चुनाव लड़ने के फैसले के लिए स्वतंत्र हैं.
झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. जमशेदपुर पश्चिम से टिकट नहीं मिलने से नाराज सरयू राय ने बागी तेवर अपना लिये हैं और उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी से मुख्यमंत्री दास के खिलाफ ही नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










