झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : विकास व कमल निशान है भाजपा की पहचान : रघुवर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा की काेर कमेटी की बैठक काे संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा को जीत सुनिश्चित करने के लिए षड़यंत्र की राजनीति करने की जरूरत नहीं है. पारदर्शी और सच्ची राजनीति करते हुए ही भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है. पार्टी को इसी विचारधारा पर […]
विज्ञापन
जमशेदपुर : पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा की काेर कमेटी की बैठक काे संबाेधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कार्यकर्ताओं को भाजपा को जीत सुनिश्चित करने के लिए षड़यंत्र की राजनीति करने की जरूरत नहीं है.
पारदर्शी और सच्ची राजनीति करते हुए ही भाजपा इस मुकाम पर पहुंची है. पार्टी को इसी विचारधारा पर दृढ़ रहते हुए झारखंड और देश का विकास करना है. विरोधी कितना भी उकसायें धैर्य और मर्यादा बनाये रखना है. मुख्यमंत्री नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्वी विधानसभा और सभी सात मंडलों की कोर कमेटी की बैठक काे संबाेधित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि अपने मेहनती और ईमानदार कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा केंद्र और राज्य में मजबूत सरकार गठन करने में कामयाब हुई है. मजबूत सरकार के कारण इस राज्य में बिचौलिया सिस्टम काे ध्वस्त किया गया. साम-दाम दंड और भेद नहीं बल्कि विकास और कमल निशान ही पार्टी की पहचान है. मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि पार्टी के लिए सिर्फ 3-4 घंटे का समय पूरी ईमानदारी के साथ दें. 21 से 26 तक घर-घर, रघुवर कार्यक्रम शुरू करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










