झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भ्रष्टाचार का विरोध करनेवाले सरयू के साथ खड़ा हूं : हेमंत सोरेन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलनेवालों के लिए जगह नहीं है़ भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे लोगों की जमात लेकर भाजपा चुनाव में उतरी है़ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सरयू राय के साथ खड़ा हू़ं सोमवार को झामुमो नेता श्री सोरेन ने […]
विज्ञापन
रांची : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि भाजपा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलनेवालों के लिए जगह नहीं है़ भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे लोगों की जमात लेकर भाजपा चुनाव में उतरी है़ भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सरयू राय के साथ खड़ा हू़ं सोमवार को झामुमो नेता श्री सोरेन ने डोरंडा के रिसलदार बाबा के दरबार पर चादरपोशी की
विधानसभा के चुनावी जंग में जीतने की दुआ मांगी़ श्री सोरेन ने कहा : यह उनकी व्यक्तिगत राय है कि हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़नेवालों के साथ रहना चाहिए़ मैं अपील भी करूंगा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़नेवालों के साथ रहे़ं
भाजपा केवल षड़ंयत्र कर रही है, ताकि इस राज्य को लूटा जाये़ ऐसे व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया जा रहा है, जिस पर महिला उत्पीड़न का केस दर्ज है़ ऐसे लोग पहली सूची में आ जाते है़ं हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के सांसद पहले ही कह चुके हैं कि चोर-उचक्कों, लंगड़ा-लूल्हा कोई भी हो, उसे जिताना है और अब भाजपा ऐसे ही लोगों को टिकट दे रही है.
यह पूछे जाने पर कि भाजपा कह रही है कि आप संतालपरगना में घिर चुके हैं, दूसरी जगह से चुनाव लड़ने के लिए सोच रहे हैं, श्री सोरेन ने कहा : मैं अपनी मिट्टी छोड़ कर कहां जाऊंगा़ झारखंड छोड़ कर कहां जायेंगे़ छत्तीसगढ़ तो नहीं जा सकता हू़ं श्री सोरेन ने कहा कि मैं पार्टी का नेता बाद में हू़ं, पहले सिपाही हू़ं पार्टी जहां से बोलेगी चुनाव लडूंगा़ संतालपरगना, कोल्हान, छोटानागपुर जहां से पार्टी बोलेगी, चुनाव लड़ूंगा़ भाजपा को आभास हो गया है कि वो झारखंड छोड़ कर जाने वाले है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










