रांची : मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने हिंदी में ली शपथ
Updated at : 18 Nov 2019 9:08 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के जज रहे डॉ रवि रंजन ने रविवार को झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. जस्टिस रंजन ने हिंदी में शपथ ली. इससे पहले मुख्य सचिव डीके तिवारी ने राष्ट्रपति की […]
विज्ञापन
रांची : पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के जज रहे डॉ रवि रंजन ने रविवार को झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली. राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी. जस्टिस रंजन ने हिंदी में शपथ ली. इससे पहले मुख्य सचिव डीके तिवारी ने राष्ट्रपति की ओर से जारी नियुक्ति पत्र हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ कर सुनाया. शपथ ग्रहण के बाद जस्टिस रंजन ने कहा कि वह झारखंड आये हैं, बेहतर काम करेंगे. इसके बाद उन्होंने वकीलों और जजों से परिचय प्राप्त किया.
मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास, हाइकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश, हाइकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस वीरेंद्र सिंह, महाधिवक्ता अजीत कुमार, बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश शुक्ल, हाइकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के एमएम शर्मा, धीरज कुमार, वरीय अधिवक्ता के अलावा पंजाब एवं हरियाणा हाइकोर्ट के जज, पटना के वरीय अधिवक्ता और चीफ जस्टिस के परिजन मौजूद थे. मई 2018 में तत्कालीन चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बोस के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद से चीफ जस्टिस का पद खाली था. दो दिन पहले केंद्रीय विधि और न्याय विभाग ने चीफ जस्टिस के पद पर डॉ रंजन की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी.
मां का पैर छू कर लिया आशीर्वाद : शपथ लेने के बाद डॉ रंजन ने मां का पैर छू कर आशीर्वाद लिया. माता ने आशीष देने के बाद उन्हें गले से लगा लिया. चीफ जस्टिस अपने से बड़े परिजनों का भी आशीर्वाद लेते रहे. परिजन भी इस यादगार क्षण को मोबाइल में कैद कर रहे थे. पटना से उनके साथ कई परिजन पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




