आबो देवी, बुल्लू रानी और हरेलाल महतो आजसू में शामिल, बोले सुदेश : झारखंडी भावना का सम्मान होना चाहिए

रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि धरती आबा के सपने को शिखर पर पहुंचाना है़ शहीदों के अरमान और तीन करोड़ जनता की भावना के अनुरूप झारखंड को विकास के पथ पर आगे ले जाना है़ धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ दिन में शहादत के अरमान को […]
रांची : आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि धरती आबा के सपने को शिखर पर पहुंचाना है़ शहीदों के अरमान और तीन करोड़ जनता की भावना के अनुरूप झारखंड को विकास के पथ पर आगे ले जाना है़ धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के शुभ दिन में शहादत के अरमान को मंजिल तक पहुंचाने का संकल्प लेने की जरूत है़
श्री महतो शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे़ मिलन समारोह में राजद से एकीकृत बिहार में मंत्री रहीं आबो देवी, सिंहभूम से जिला परिषद अध्यक्ष बुल्लू रानी सिंह सरदार और ईचागढ़ से हरेलाल महतो ने आजसू की सदस्यता ग्रहण की़
उल्लेखनीय है कि जीप अध्यक्ष बुल्लू रानी सरदार पोटका से पार्टी की उम्मीदवार होंगी़ वहीं, हरेलाल महतो को ईचागढ़ से मौका दिया जा सकता है़ राजद की आबो देवी झरिया सीट से दावेदारी कर रही है़ं पार्टी अध्यक्ष श्री महतो ने सबका स्वागत किया़
आजसू नेता श्री महतो ने कहा कि झारखंड के आन-बान और शान के लिए लड़ना है़ झारखंड कोई साधारण राज्य नहीं है़ झारखंड के लोगों ने अपने स्वाभिमान के लिए लंबा संघर्ष किया है़ आज भी आजसू पार्टी झारखंडी भावना के साथ जुड़कर काम कर रही है़ दूसरे लोगों को भी यह समझने की जरूरत है़ मौके पर पार्टी नेता डॉ देवशरण भगत, हसन अंसारी, राजेंद्र मेहता सहित कई नेता मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










