ePaper

झारखंड विस चुनाव 2019 : आजसू के हो गये प्रदीप बलमुचु, तीन बार रह चुके थे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, टिकट की चाह में छोड़ी पार्टी

Updated at : 15 Nov 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विस चुनाव 2019 : आजसू के हो गये प्रदीप बलमुचु, तीन बार रह चुके थे प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, टिकट की चाह में छोड़ी पार्टी

रांची : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रहे प्रदीप बलमुचु आजसू में शामिल हो गये़ नौ वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे श्री बलमुचु आजसू की टिकट पर घाटशिला से चुनाव लड़ेंगे़ गुरुवार को आजसू पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने श्री बलमुचु को पार्टी में शामिल […]

विज्ञापन
रांची : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रहे प्रदीप बलमुचु आजसू में शामिल हो गये़ नौ वर्षों से अधिक समय तक कांग्रेस के अध्यक्ष रहे श्री बलमुचु आजसू की टिकट पर घाटशिला से चुनाव लड़ेंगे़ गुरुवार को आजसू पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने श्री बलमुचु को पार्टी में शामिल कराया़
मौके पर श्री महतो ने कहा झारखंडी विचारधारा से ओत-प्रोत लोगों का पार्टी में स्वागत है़ वैचारिक रूप से झारखंडी मानस के साथ जुड़े लोगों को ही पार्टी में लेंगे़ प्रदीप बलमुचु ने आजसू पार्टी से शुरुआत की थी़ जुनून के साथ आंदोलन में काम किया था़ उसे ही आंदोलन को जेहन में बहाल रख कर राज्य की तीन करोड़ जनता के लिए काम करना है़
मिलन समारोह में श्री महतो ने कहा कि झारखंड की पूरी आबादी के स्वाभिमान को संरक्षित रखते हुए विकास को आगे बढ़ाना है़ झारखंड के विषयों लेकर पार्टी का विस्तार करेंगे़ बलमुचु जैसे लोगों के आने से अभियान को गति मिलेगी़
इधर आजसू आने से पूर्व सुबह में ही कांग्रेस नेता श्री बलमुचु ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया़ अपने इस्तीफा में लिखा कि भारी मन से पार्टी छोड़ रहे है़ं मिलन समारोह में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, पूर्व मंत्री उमाकांत रजक, डॉ देवशरण भगत, लंबोदर महतो सहित कई आजसू नेता मौजूद थे़ पार्टी अध्यक्ष श्री महतो ने श्री बलमुचु को सदस्यता रसीद सौंप पार्टी में शामिल करने की औपचारिकता पूरी की़ मिलन समारोह में श्री बलमुचु के साथ कालिचरण सोरेन, सीपी मैथ्यू, सुरेश महली, लालटू महतो, प्रभाकर राय सहित कई लोग शामिल हुए़
आजसू के आंदोलन की माटी निकला हूं, वहीं पहुंच गया : प्रदीप बलमुचु
रांची. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री बलमुचु ने आजसू का दामन थामने के बाद कहा : आजसू में आकर प्रसन्नता हो रही है़ राजनीतिक कैरियर की शुरुआत आजसू से शुरू की थी़ आजसू के आंदोलन की उपज हूं, पहचान मिली़ जिस माटी से निकले थे, वहीं पहुंच गये है
श्री बलमुचु ने कहा कि कई लोग कहेंगे सीट चाहिए, इसलिए आया हू़ं कांग्रेस का कहना था कि घाटशिला छोड़ कर कहीं और से लड़इये, लेकिन घाटशिला के कार्यकर्ता, वोटरों के साथ बेमानी होता़ श्री बलमुचु ने कहा कि आजसू नौजवानों की पार्टी है़ सुदेश महतो सत्ता में रहते हुए स्थानीय मुद्दे मजबूती से उठाते रहे है़ं गतिशील और स्वावलंबी झारखंड के लिए दो गुणा ताकत से काम करेंगे़
प्रदेश कांग्रेस की कमान संभाल चुके हैं बलमुचु
पहली बार : 29़ 12़ 2001 से 8़ 06़ 2003
दूसरी बार : 13़ 07़ 2005 से 10़ 11़ 2011
तीसरी बार :11़ 11़ 2011 से 12़ 05़ 2013
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola