36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

17 नवंबर को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे

रांची : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन 17 नवंबर को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे. राजभवन में 17 नवंबर को दोपहर सवा दो बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा रवि रंजन की नियुक्ति संबंधी वारंट […]

रांची : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ रवि रंजन 17 नवंबर को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ लेंगे.

राजभवन में 17 नवंबर को दोपहर सवा दो बजे राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलायेंगी.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा रवि रंजन की नियुक्ति संबंधी वारंट गुरुवार को राजभवन को प्राप्त हुआ.

इसके बाद राज्यपाल ने शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित की है. कानून मंत्रालय ने 13 नवंबर को रवि रंजन को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाये जाने की अधिसूचना जारी की थी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें