विधानसभा चुनाव : झारखंड में कांग्रेस का प्रचार नहीं करेंगी प्रियंका गांधी, जानें वजह...

रांची : भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम न होने पर तंज कसते हुए कहा है कि यह साबित करता है कि कांग्रेस के प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर है और कांग्रेस ने भी अंततः स्वीकार कर लिया है कि गांधी […]
रांची : भाजपा ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम न होने पर तंज कसते हुए कहा है कि यह साबित करता है कि कांग्रेस के प्रथम परिवार में खींचतान चरम पर है और कांग्रेस ने भी अंततः स्वीकार कर लिया है कि गांधी परिवार का जनता के बीच आकर्षण समाप्त हो गया है.
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस ने झारखंड में अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उससे कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम गायब है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी समझता है कि रॉबर्ट वाड्रा के ऊपर जो मुकदमे चल रहे हैं, उनमें कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. इसलिए उन्होंने अभी से प्रियंका गांधी वाड्रा से किनारा बनाना शुरू कर दिया है.’
उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी के प्रथम परिवार में आपसी खींचतान जारी है और गांधी परिवार में सब कुछ ठीक नहीं है. प्रतुल ने कहा कि इससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा का अब जनता के बीच में कोई जनाधार नहीं बचा है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में झारखंड के भी कई चेहरें हैं. जिनमें गीता कोड़ा और फुरकान अंसारी के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




