झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : मची है भगदड़, दिलों के साथ दल भी टूट रहे

Updated at : 13 Nov 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : मची है भगदड़, दिलों के साथ दल भी टूट रहे

रांची : विधानसभा चुनाव के लिए जैसे ही टिकटों का बंटवारा शुरू हुआ, भाजपा और कांग्रेस में बागी भी बढ़ने लगे. भाजपा खेमे से अनंत प्रताप देव, राधाकृष्ण किशोर ने बगावती तेवर अपना लिये हैं. भवनापुर सीट से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए भानु प्रताप शाही को टिकट दिये जाने से नाराज पूर्व […]

विज्ञापन
रांची : विधानसभा चुनाव के लिए जैसे ही टिकटों का बंटवारा शुरू हुआ, भाजपा और कांग्रेस में बागी भी बढ़ने लगे. भाजपा खेमे से अनंत प्रताप देव, राधाकृष्ण किशोर ने बगावती तेवर अपना लिये हैं.
भवनापुर सीट से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए भानु प्रताप शाही को टिकट दिये जाने से नाराज पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने भाजपा पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया. वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.
भाजपा के पाकुड़ जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू ने सोमवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. जरमुंडी सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज सीताराम पाठक ने भी भाजपा को अलविदा कह दिया. टिकट कटने से नाराज भाजपा विधायक राधाकृष्ण किशोर ने पार्टी छोड़ दी है. वे अब छतरपुर से आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. भाजपा नेता बैजनाथ राम झामुमो में शामिल
हो गये हैं. राजद से भाजपा में आये गिरिनाथ सिंह टिकट नहीं मिलने नाराज चल रहे हैं. इधर, कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचु और तिलेश्वर साहू की पत्नी साबी देवी कांग्रेस से टिकट की उम्मीद में थीं. पर अब आजसू की ओर देख रहे हैं.
यूपीए
यूपीए में भी सबकुछ ठीक नहीं है. जैसे ही सीटों के बंटवारे की बात शुरू हुई, सबसे पहले झाविमो ने ही यूपीए से किनारा कर लिया. अब वामदलों को लेकर भी विवाद शुरू हो गया है. वामदलों में भी एका नहीं है. भाकपा माले, मासस को लेकर यूपीए जहां सकारात्मक है, वहीं वाम गठबंधन को लेकर यूपीए किनारा किये हुए है.
एनडीए
चुनाव की तिथि घोषित होते ही एनडीए में गांठे पड़ने लगी है. सीटों और उम्मीदवारों को लेकर जहां आजसू अड़ गयी, वहीं लोजपा ने अकेले दम पर 50 सीटों पर लड़ने की घोषणा कर दी है. बिहार में जदयू एनडीए में है. पर झारखंड में जदयू ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. कई प्रत्याशी भी उतार दिये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola