झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 पहला चरण : आज नामांकन का अंतिम दिन
Updated at : 13 Nov 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राज्य में पहले चरण के चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन बुधवार को है. 13 विधानसभा सीटों के लिए दिन के 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा. निर्वाची पदाधिकारी तीन बजे के पूर्व तक पहुंचनेवाले प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकार करेंगे. अब तक सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशियों ने डालटेनगंज व […]
विज्ञापन
रांची : राज्य में पहले चरण के चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन बुधवार को है. 13 विधानसभा सीटों के लिए दिन के 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन किया जा सकेगा. निर्वाची पदाधिकारी तीन बजे के पूर्व तक पहुंचनेवाले प्रत्याशियों का नामांकन स्वीकार करेंगे. अब तक सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशियों ने डालटेनगंज व भवनाथपुर में पर्चा भरा है.
वहीं, चतरा से 03, गुमला से 02, बिशुनपुर से 06, लोहरदगा से 05, मनिका से 01, लातेहार से 01, पांकी से 07, विश्रामपुर से 10, छतरपुर से 03, हुसैनाबाद से 06 व गढ़वा से 07 से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है. 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जायेगी. 16 को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है. पहले चरण के लिए 30 नवंबर को मतदान होना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




