झारखंड विस चुनाव : बागियों की नजरें आजसू की ओर, नाप-तौल कर शामिल करा रही है पार्टी, आज शामिल होंगे अकील अख्तर
Updated at : 13 Nov 2019 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

सुदेश का आवास बना राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रांची : झारखंड की राजनीति ने करवट ली है़ एनडीए दरक गया है़ आजसू ने 12 सीटों पर प्रत्याशी देकर भाजपा से दूरी बढ़ा ली है़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर गठबंधन तोड़ने के संकेत दे दिये है़ं आजसू समझौता के मूड में […]
विज्ञापन
सुदेश का आवास बना राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र
रांची : झारखंड की राजनीति ने करवट ली है़ एनडीए दरक गया है़ आजसू ने 12 सीटों पर प्रत्याशी देकर भाजपा से दूरी बढ़ा ली है़ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर गठबंधन तोड़ने के संकेत दे दिये है़ं आजसू समझौता के मूड में नहीं दिख रही है़ इधर बदले राजनीतिक हालात के बीच के दलों के बागी आजसू की ओर है़ं एनडीए-यूपीए में जिन विधायकों या पूर्व विधायकों का पत्ता कटा है, आजसू से संपर्क साधा है़ आजसू भी नाप-तौल कर शामिल करा रही है़ आजसू के एक नेता के अनुसार हमें 81 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ना है़ हम मजबूत दावेदारों पर ही दावं लगायेंगे़
सुदेश से मिले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बलमुचु बनायी रणनीति
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचु मंगलवार की शाम आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो से मिले़ श्री बलमुचु ने श्री महतो से मिल कर भावी रणनीति बनायी़ घाटशिला सीट कांग्रेस ने झामुमो काे दे दी है़ बलमुचु से आजसू खेमा में जा कर घाटशिला से जोर लगा सकते है़ं
आजसू भी बलमुचु को साथ लाने के पक्ष में है़ं इधर इस बाबत श्री बलमुचु ने कहा कि सुदेश महतो से बात हुई है़ वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा हुई है़ उनके साथ आगे की रणनीति बनायी गयी है़ वह सही समय पर अपना फैसला सुना देंगे. इधर महगामा से कांग्रेस विधायक रहे राजीव रंजन और बरकट्ठा के अमित यादव भी आजसू के संपर्क में है़ बुधवार ये नेता भी रांची पहुंच सकते है़ं
अाजसू सभी सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी, मजबूत दावेदारों पर दांव लगायेगी
आज आजसू में शामिल होंगे अकील अख्तर
पाकुड़ से झामुमो के पूर्व विधायक अकील अख्तर आजसू में शामिल होंगे़ वह बुधवार को पार्टी के मिलन समारोह में सदस्यता ग्रहण करेंगे़ श्री अख्तर ने इस बाबत आजसू नेता सुदेश महतो से बात की है़ आजसू श्री अख्तर को पाकुड़ से प्रत्याशी बनाने के लिए तैयार है
बरही से जोर लगा रही साबी, आरती भी पहुंची
भाजपा की साबी देवी और आरती कुजूर भी मंगलवार को सुदेश महतो से मिलने उनके आवास पहुंचीं. स्व तिलेश्वर साहू की पत्नी साबी देवी बरही से जोर लगा रही है़ं वह आजसू के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती है़ं भाजपा नेता आरती कुजूर ने भी श्री महतो से मिल कर अपनी बातें रखी़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




