झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें VIDEO

रांची : झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने सभी पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. लोहरदगा (एसी) से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को टिकट दिया गया है. मनिका (एसटी) से रामचंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव : भारतीय […]
रांची : झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने सभी पांच उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. लोहरदगा (एसी) से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को टिकट दिया गया है. मनिका (एसटी) से रामचंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.
डाल्टनगंज से केएन त्रिपाठी, बिश्रामपुर से चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और भवनाथपुर से केपी यादव को टिकट दिया गया है. ज्ञात हो कि झारखंड में कांग्रेस पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. पहले चरण की कुल 13 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 5 सीटें हैं. उन सभी सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है.
ज्ञात हो कि पहले चरण के चुनाव के लिए 13 नवंबर तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे. 14 को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 16 नवंबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे. 30 नवंबर को चतरा (एससी), गुमला (एसटी), बिशुनपुर (एसटी), लोहरदगा (एसटी), मनिका (एसटी), लातेहार (एससी), पांकी, डाल्टनगंज, बिश्रामपुर, छतरपुर (एससी), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




