झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 :भाजपा प्रत्याशियाें की घाेषणा आज, आजसू काे दी जा सकती है आठ से 12 सीटें

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2019 4:14 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार काे दिल्ली से रांची हाेते हुए जमशेदपुर पहुंचे. शनिवार काे एग्रिकाे स्थित आवास में वह पारिवारिक पूजन में शामिल हाेंगे. दिल्ली में चुनाव संबंधी बैठक में शामिल हाेने के बाद मुख्यमंत्री रांची पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर से साेनारी हवाई अड्डा आये. उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद विद्युत वरण […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार काे दिल्ली से रांची हाेते हुए जमशेदपुर पहुंचे. शनिवार काे एग्रिकाे स्थित आवास में वह पारिवारिक पूजन में शामिल हाेंगे.
दिल्ली में चुनाव संबंधी बैठक में शामिल हाेने के बाद मुख्यमंत्री रांची पहुंचे, जहां से हेलीकॉप्टर से साेनारी हवाई अड्डा आये. उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, सांसद विद्युत वरण महताे आैर उनकी पत्नी उषा महताे भी थीं. मुख्यमंत्री का पार्टी कार्यकर्ताआें ने स्वागत किया. इसके बाद वे मीडिया से बिना काेई बात किये, सीधे एग्रिकाे स्थित आवास पहुंचे.
इधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने साेनारी हवाई अड्डा पर पत्रकाराें से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशियाें के नामाें की घाेषणा शनिवार काे दिल्ली से की जायेगी. उन्हाेंने कहा कि भाजपा व अाजसू के बीच गठबंधन हाेगा, जिसमें अाजसू की सीटाें के तालमेल पर भी शनिवार काे बैठक हाेगी, जिसमें गठबंधन में सीटाें की स्थिति भी फाइनल हाे जायेगी कि अाजसू कितनी सीटाें पर चुनाव लड़ेगी.
अाजसू काे आठ से 12 सीटें दी जा सकती है. शनिवार काे संसदीय बाेर्ड ही इस पर निर्णय लेगा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ गठबंधन में रार वाली स्थिति यहां नहीं है. अाजसू छाेटा भाई है अाैर भाजपा बड़ा भाई. भाजपा गठबंधन धर्म का पालन करेगी अाैर अाजसू के साथ मिल कर चुनाव में उतरेगी. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वरीय नेताअाें के साथ दिल्ली में विस प्रत्याशियाें के नामाें पर मंथन हुअा है.
शनिवार काे पीएम, अमित शाह, जेपी नड्डा, अाेम माथुर, सीएम समेत संसदीय बाेर्ड की बैठक में प्रत्याशियाें के नामाें की घाेषणा हाेगी. प्रदेश अध्यक्ष गिलुवा ने कहा कि सभी चरण के भाजपा प्रत्याशियाें के नामाें की घाेषणा एक साथ करने की मांग राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष की है. एक साथ सभी सीटाें के प्रत्याशी घाेषित हाेने से चुनाव की तैयारी में अासानी हाेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola