ePaper

झारखंड विधानसभा चुनाव : महागठबंधन ने पहले चरण की 13 सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, राजद नाराज

Updated at : 08 Nov 2019 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा चुनाव : महागठबंधन ने पहले चरण की 13 सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, राजद नाराज

पहले चरण में सबसे ज्यादा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 4 सीट पर और 4 सीट पर राष्ट्रीय जनता दल अपना प्रत्याशी देगी. —————————————————————————————– अभी महागठबंधन को लेकर कई चीजें हैं जो तय नहीं है. वामदल को लेकर बात हो रही है. —————————————————————————————– पहले फेज की 13 सीटों का हुआ […]

विज्ञापन

पहले चरण में सबसे ज्यादा 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) 4 सीट पर और 4 सीट पर राष्ट्रीय जनता दल अपना प्रत्याशी देगी.

—————————————————————————————–

अभी महागठबंधन को लेकर कई चीजें हैं जो तय नहीं है. वामदल को लेकर बात हो रही है.

—————————————————————————————–

पहले फेज की 13 सीटों का हुआ एलान

गुमला – जेएमएम

लोहरदगा- कांग्रेस

डालटेनगंज – कांग्रेस

बिशुनपुर – जेएमएम

चतरा- आरजेडी

मनिका – कांग्रेस

लातेहार – जेएमएम

पांकी – कांग्रेस

बिश्रामपुर – कांग्रेस

छतरपुर – राजद

हुसैनाबाद – राजद

गढ़वा – जेएमएम

—————————————————————————————–

हेमंत सोरेन बोले : राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव से बातचीत चल रही है. हम लगातार संपर्क में हैं. लालू जी सरकार के कोपभाजन का शिकार हैं. उन्हें जेल में रखा गया है. कई बातें उनकी सलाह के बगैर सामने नहीं आती. गठबंधन के बारे में राजद को पूरी जानकारी है. उन्हें निर्णय लेने में वक्त लग रहा है. लालू जी के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है, जैसे वह कोई बड़े आतंकी हों.

—————————————————————————————–

महागठबंधन के प्रेस कॉन्फ्रेंस से दूर रहे राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव.

—————————————————————————————–

आरपीएन सिंह बोले : झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. कांग्रेस 31 और राष्ट्रीय जनता दल 7 सीट पर चुनाव लड़ेगी. देवघर, गोड्डा, कोडरमा, चतरा, बरकट्ठा, छतरपुर, हुसैनाबाद सीट राजद के हिस्से में आयी

—————————————————————————————–

महागठबंधन का प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू. कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा : हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा महागठबंधन.

—————————————————————————————–

मुख्यमंत्री के दावेदार हेमंत सोरेन होंगे. झारखंड में कोई भी दोस्ताना लड़ाई नहीं होगी. जो भी इस गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ेगा, पार्टी उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

—————————————————————————————–

बिश्रामपुर को लेकर मामला फंसनेकी खबर.

—————————————————————————————–

सीट को लेकर महागठबंधन के बीच पेच फंसा. बैठक से नाराज होकर निकले तेजस्वी यादव. फोन पर बातचीत कर मनाने की कोशिश कर रहे हैं सहयोगी दल.

—————————————————————————————–

झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए महागठबंधन में सीटों का पेच अब भी फंसा हुआ लगता है. दो बजे दि रांची प्रेस क्लब में यूपीए के घटक दलों के प्रत्याशियों की घोषणा होनी थी, लेकिन अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू नहीं हो पायी है. ऐसे में लग रहा है कि सीटों पर अंतिम रूप से सहयोगी दलों के बीच सहमति नहीं बन पायी है. बताया गया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन के आवास पर अब भी बैठक चल रही है.

—————————————————————————————–

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशियों का शुक्रवार को दोपहर दो बजे द रांची प्रेस क्लब में एलान किया जायेगा. इसके लिए झामुमो, राजद और कांग्रेस की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलायी गयी है. इस दौरान संयुक्त रूप से तीनों दलों के नेता संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेंगे.

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर गुरुवार की रात महागठबंधन की सीटें तय करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा था कि शुक्रवार को महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है. खबर है कि गठबंधन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और मासस को भी जगह मिलेगी, लेकिन आधिकारिक रूप से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है.

ज्ञात हो कि झामुमो और कांग्रेस के रवैये से खिन्न होकर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने महागठबंधन से अलग राह अख्तियार कर लिया. इसके बाद सियासी समीकरण तेजी से बदले. गुरुवार को दिन भर बैठकों का दौर चला. रात साढ़े आठ बजे राजद नेता तेजस्वी यादव ने हेमंत के आवास पर महागठबंधन पर चर्चा की.

देर रात हुई इस बैठक के समाप्त होने के बाद तेजस्वी ने बाहर निकलकर मीडिया से कहा कि महागठबंधन झारखंड की आम जनता को विकल्प देगी. हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन मजबूती से चुनाव लड़ेगी. हम सभी दलों को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं. महागठबंधन में शामिल दल कह रहे हैं सीटों के तालमेल पर कोई मतभेद नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola