झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : आजसू को सम्मानजनक सीट दिया जायेगा : लक्ष्मण गिलुवा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हम लोग 65 विधानसभा सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे. आजसू को सम्मानजनक सीट दिया जायेगा़ श्री गिलुवा दिल्ली रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री गिलुवा ने कहा कि […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. हम लोग 65 विधानसभा सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित करेंगे. आजसू को सम्मानजनक सीट दिया जायेगा़ श्री गिलुवा दिल्ली रवाना होने से पूर्व एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री गिलुवा ने कहा कि आजसू के साथ कोई टकराहट नहीं होगी.
उन्होंने कहा कि इस बार महिला प्रत्याशियों की भागीदारी भी बढ़ेगी. जीतने वाले विधायकों को फिर से टिकट मिलेगा. उन्होंने कहा कि कोशिश होगी कि अधिकतर पुराने लोगों के नाम रह सकें. इसके अलावा कई नये नाम भी सामने आयेंगे. सभी लोगों का सम्मान करते हुए सूची जारी की जायेगी. यह भी कोशिश होगी कि हर वर्ग से लोगों को प्रतिनिधित्व मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










