रांची : समीर मोहंती की झामुमो में वापसी बहरागोड़ा से हो सकते हैं उम्मीदवार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची : समीर मोहंती ने भाजपा छोड़ कर झामुमो का दामन थाम लिया है. गुरुवार नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन व विधायक चंपई सोरेन ने राजधानी रांची में शिबू सोरेन के अावास पर पार्टी की सदस्यता दिलायी. 14 साल बाद समीर मोहंती फिर झामुमो में शामिल हुए हैं. सूत्रों के अनुसार इन्हें बहरागोड़ा से टिकट दिया […]
विज्ञापन
रांची : समीर मोहंती ने भाजपा छोड़ कर झामुमो का दामन थाम लिया है. गुरुवार नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन व विधायक चंपई सोरेन ने राजधानी रांची में शिबू सोरेन के अावास पर पार्टी की सदस्यता दिलायी.
14 साल बाद समीर मोहंती फिर झामुमो में शामिल हुए हैं. सूत्रों के अनुसार इन्हें बहरागोड़ा से टिकट दिया जा सकता है. श्री सोरेन ने कहा कि झामुमो राज्य का राजनीतिक ध्रुव है. झामुमो के हटा कर यहां की राजनीतिक परिभाषा पूरी नहीं हो सकती है. झामुमो के कई नेता दूसरे दलों की शोभा बढ़ा रहे हैं. झामुमो में शिबू सोरेन के साथ चलना अासान नहीं है. संघर्ष करना पड़ता है. जो संघर्ष नहीं कर पाते, वे किनारे हो जाते हैं. समीर मोहंती ने कहा कि वे बिना शर्त पार्टी में शामिल हुए हैं. पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपेगी, उसे निभायेंगे. उन्होंने कहा कि झामुमो उनकी राजनीतिक पाठशाला है.
14 साल बाद घर वापसी हुई है. झारखंड का विकास झामुमो ही कर सकता है. सिर्फ गैस सिलिंडर बांटने से विकास नहीं होता है. सरकार एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देती है. वहीं दूसरी तरफ आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका पर लाठी बरसा रही है. 14 हजार से ज्यादा स्कूलों को बंद कर बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का काम किया है. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 90 प्रतिशत लोगों ने उन्हें झामुमो में शामिल होने का सुझाव दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










