झारखंड विधानसभा चुनाव: भाजपा आजसू इंटैक्ट चुनाव में देगा इंपैक्ट, संतालपरगना के 18 सीटों के लिए भाजपा ने की रायशुमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Nov 2019 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है़ कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल रखा जायेगा़ चुनाव समिति ने रायशुमारी और विभिन्न नेताओं को मिले आवदेन पर विचार किया है़ चुनाव समिति ने संभावित सूची बना कर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री को अधिकृत कर दिया है़ श्री […]
विज्ञापन
रांची : भाजपा के महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है़ कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल रखा जायेगा़ चुनाव समिति ने रायशुमारी और विभिन्न नेताओं को मिले आवदेन पर विचार किया है़
चुनाव समिति ने संभावित सूची बना कर मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री को अधिकृत कर दिया है़ श्री प्रकाश चुनाव समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे़ उन्होंने कहा कि सभी 81 सीटों पर व्यापकता के साथ विचार-विमर्श किया गया है़ पार्टी में लोकतांत्रिक व्यवस्था है़ भाजपा में परिवारवाद नहीं चलता है़ एक-एक सीट पर कई उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है़
इसके बाद सूची केंद्रीय चुनाव समिति और संसदीय बोर्ड को सौंपी जायेगी. पार्टी संविधान के अनुसार संसदीय बोर्ड प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेगी़ भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा और आजसू का गठबंधन इंटैक्ट है और यह चुनाव में इंपैक्ट देगा़ भाजपा सहयोगी के साथ चलने वाली पार्टी है़ आजसू के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है़
भाजपा ने संतालपरगना के 18 सीटों के लिए की रायशुमारी
रांची : भाजपा ने बुधवार को 18 सीटों के लिए रायशुमारी की़ इस रायशुमारी में छह जिला के 103 मंडलों ने हिस्सा लिया़ मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष, व पूर्व विधायकों सहित जिला के केंद्रीय पदाधिकारियों से तीन दावेदार के नाम लिये गये़ इसमें पार्टी नेताओं को प्राथमिकता के आधार पर नाम देने थे़ बुधवार की सुबह से ही भाजपा कार्यालय में गहमागहमी थी़ संतालपरगना के भाजपा नेता और कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे रहे थे़
टिकट के दावेदार भी पहुंचे थे़ भाजपा कार्यालय में इधर प्रदेश चुनाव समिति बैठी थी, उधर संतालपरगना के लिए रायशुमारी हो रही थी़ इस बाबत पार्टी महामंत्री दीपक प्रकाश से पूछा गया कि अभी रायशुमारी ही चल रही है, तो फिर चुनाव समिति किस नाम पर चर्चा करेगी़ दोनों एक साथ कैसे हो सकता है़ भाजपा नेता ने कहा कि रायशुमारी के तहत आ रहे नाम को चुनाव समिति के पास पहुंचा दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




