ePaper

Jharkhand : तमाड़ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राजा पीटर, NIA कोर्ट ने जेल से नामांकन भरने की अनुमति दी

Updated at : 06 Nov 2019 3:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : तमाड़ से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे राजा पीटर, NIA कोर्ट ने जेल से नामांकन भरने की अनुमति दी

रांची : राजा पीटर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. वह जेल से ही नामांकन दाखिल करेंगे. रांची स्थित नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) कोर्ट के प्रिंसिपल ज्यूडिशियल कमिश्नर नवनीत कुमार ने उन्हें जेल से नामांकन दाखिल करने की अनुमति दे दी है. राजा पीटर के वकील ने मंगलवार को इस संबंध में एनआइए कोर्ट में […]

विज्ञापन

रांची : राजा पीटर तमाड़ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. वह जेल से ही नामांकन दाखिल करेंगे. रांची स्थित नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) कोर्ट के प्रिंसिपल ज्यूडिशियल कमिश्नर नवनीत कुमार ने उन्हें जेल से नामांकन दाखिल करने की अनुमति दे दी है. राजा पीटर के वकील ने मंगलवार को इस संबंध में एनआइए कोर्ट में याचिका दायर की थी.

बुधवार को केस पर सुनवाई करते हुए जज नवनीत कुमार ने राजा पीटर को नामांकन दाखिल करने की अनुमति दे दी. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को राजा पीटर ने तमाड़ में पराजित किया था. झारखंड पार्टी के नेता राजा पीटर इस बार किस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है.

राजा पीटर इस वक्त जेल में बंद हैं. राज्य के पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या के मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था. इसी मामले में कोर्ट ने उन्हें दो साल जेल की सजा सुनायी थी. इसके बाद से राजा पीटर जेल में सजा काट रहे हैं. रमेश सिंह मुंडा के पुत्र विकास सिंह मुंडा इस वक्त तमाड़ के विधायक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola