छठ महापर्व : आज शाम 4:50 से 5:10 बजे के बीच अर्घ देंगे छठव्रती, कल सुबह 6:18 से 6:38 बजे तक, ऐसा रहेगा मौसम

रांची : झारखंड में शनिवार को छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देंगे. अर्घ देने का मुहूर्त शाम 4:50 से 5:10 बजे तक है. इसी तरह रविवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. सुबह अर्घ देने का समय 6:18 बजे से 6:38 बजे तक है. शनिवार को दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा, जबकि रविवार की […]
रांची : झारखंड में शनिवार को छठव्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ देंगे. अर्घ देने का मुहूर्त शाम 4:50 से 5:10 बजे तक है. इसी तरह रविवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ दिया जायेगा. सुबह अर्घ देने का समय 6:18 बजे से 6:38 बजे तक है. शनिवार को दोपहर बाद मौसम साफ रहेगा, जबकि रविवार की सुबह कोहरे की चादर छायी रहेगी. रांची का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. रांची का तापमान सबसे कम 17 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान जमशेदपुर में दर्ज किया गया. यहां का उच्चतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि 3 नवंबर की सुबह कोहरे की धुंध रहेगी. हालांकि, बाद में मौसम साफ हो जायेगा.
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इसके बाद 4 नवंबर से रांची के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.4 और 5 नवंबर को न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से घटकर 16 डिग्री रह सकता है. हालांकि, 4 नवंबर को उच्चतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर बना रह सकता है.
पलामू पुलिस ने जारी किया गोताखोरों का मोबाइल नंबर
छठ पूजा के दौरान मेदिनीनगर के प्रमुख छठ घाटों पर गोतखोर तैनात किये गये हैं, ताकि किसी आपात स्थिति में तत्काल लोगों की मदद की जा सके. इस वर्ष कोयल और अमानत नदी में अधिक पानी है. इसलिए प्रशासन ने एतिहायतन कई कदम उठाये हैं. मेदिनीनगर नगर निगम ने सभी महत्वपूर्ण घाटों पर स्टॉल लगाये हैं. पलामू पुलिस ने गोताखोरों के नाम के साथ उनका मोबाइल नंबर जारी किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद ली जा सके. गोताखोरों के नाम और मोबाइल नंबर इस प्रकार हैं :
श्रवण कुमार – 6206452035
पप्पू कुमार – 8002913306
लाडले हसन – 8292919918
लड्डू पासवान – 8102247483
राजा कुमार – 6200475462
आकाश कुमार – 7488825727
संदीप कुमार – 8809901290
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




