विस चुनाव 2014 में इन सीटों पर हुआ था तीखा संघर्ष, पांच सीटों पर हजार से कम था जीत का अंतर

Updated at : 01 Nov 2019 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव 2014 में इन सीटों पर हुआ था तीखा संघर्ष, पांच सीटों पर हजार से कम था जीत का अंतर

रांची : पिछले विधानसभा चुनाव (2014) में पांच सीटों पर तीखा संघर्ष हुआ था. इसमें हार-जीत का अंतर 1000 वोट से कम था. इसमें से तीन सीटें एनडीए के खाते में गयी थीं. वहीं कांग्रेस व झामुमो ने दो सीटें जीती थीं. भाजपा ने राजमहल, बोरियो और आजसू ने टुंडी सीट पर जीत दर्ज की […]

विज्ञापन
रांची : पिछले विधानसभा चुनाव (2014) में पांच सीटों पर तीखा संघर्ष हुआ था. इसमें हार-जीत का अंतर 1000 वोट से कम था. इसमें से तीन सीटें एनडीए के खाते में गयी थीं. वहीं कांग्रेस व झामुमो ने दो सीटें जीती थीं. भाजपा ने राजमहल, बोरियो और आजसू ने टुंडी सीट पर जीत दर्ज की थी. वहीं तोरपा से झामुमो के पौलुस सुरीन और बड़कागांव से कांग्रेस की प्रत्याशी निर्मला देवी की जीत हुई थी.
पौलुस सुरीन तोरपा से सबसे कम 43 वोट से जीते थे. इन्होंने भाजपा को कोचे मुंडा को पराजित किया था. इसी प्रकार राजमहल विधानसभा सीट पर भाजपा के अनंत ओझा ने झामुमो के ताजुद्दीन को 702 मतों से पराजित किया था. बोरिया विधानसभा सीट पर भाजपा के ताला मरांडी ने झामुमो को लोबिन हेंब्रम को 712 वोटों से हराया था.
बड़कागांव विधानसभा सीट पर भी कांग्रेस की निर्मला देवी और आजसू के रोशनलाल चौधरी के बीच कांटे का संघर्ष हुआ था. यहां से निर्मला देवी 411 वोट से विजयी हुई थीं. लोहरदगा विधानसभा सीट पर आजसू और कांग्रेस के बीच तीखा संघर्ष हुआ था. आजसू के कमल किशोर भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत को 592 मतों से पराजित किया था.
इन सीटों पर हुआ था तीखा संघर्ष
विधानसभा विजयी प्रत्याशी अंतर
तोरपा पौलुस सुरीन (झामुमो) 43
बड़कागांव निर्मला देवी (कांग्रेस) 411
लोहरदगा कमल किशोर भगत (आजसू) 592
राजमहल अनंत ओझा (भाजपा) 702
बोरियो ताला मरांडी (भाजपा) 712
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola