ePaper

15 सीटों पर आजसू की नजर, कर सकती है एनडीए से रास्ता अलग, गिरिडीह सीट जीत कर लोस चुनाव में चौंकाया

Updated at : 31 Oct 2019 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
15 सीटों पर आजसू की नजर, कर सकती है एनडीए से रास्ता अलग, गिरिडीह सीट जीत कर लोस चुनाव में चौंकाया

कई सीटों पर कार्यकर्ता का दबाव रांची : विधानसभा चुनाव काे लेकर एनडीए के अंदर भी अब तक तसवीर साफ नहीं हुई है़ भाजपा और आजसू के बीच कई सीटों पर पेच फंस रहा है़ आजसू पार्टी पसोपेश में है़ कई सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर दावेदारों और कार्यकर्ताओं का दबाव है़ विधानसभा की […]

विज्ञापन
कई सीटों पर कार्यकर्ता का दबाव
रांची : विधानसभा चुनाव काे लेकर एनडीए के अंदर भी अब तक तसवीर साफ नहीं हुई है़ भाजपा और आजसू के बीच कई सीटों पर पेच फंस रहा है़ आजसू पार्टी पसोपेश में है़
कई सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर दावेदारों और कार्यकर्ताओं का दबाव है़ विधानसभा की 15 सीटों पर आजसू की दावेदारी है़ संगठन बचाने के लिए आजसू अलग रास्ता तय कर सकता है़ चंदनकियारी, लोहरदगा, टुंडी, हटिया, मांडू, ईचागढ़, तमाड़, डुमरी, गोमिया, सिसई, ऐसी कई सीटें हैं, जिसको लेकर आजसू अड़ सकता है़ इन सीटों पर पार्टी की साख जुड़ी है़ आजसू सूत्रों के अनुसार पार्टी भाजपा के साथ पोस्ट पोल एलायंस का प्रस्ताव दे सकती है़ चंदनकियारी सीट पर इसके पूर्व मंत्री उमाकांत रजक का मामला भाजपा के मंत्री व झाविमो से चुनाव जीत कर आये अमर बाउरी के साथ फंस रहा है़
लोहरदगा में भी कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत के शामिल होने के बाद परिस्थिति बदली है़ लोहरदगा को आजसू अपना सीटिंग सीट मान कर चल रही है़ लोहरदगा के विधायक रहे कमल किशोर भगत के जेल से बाहर आने के बाद पार्टी नयी रणनीति पर विचार कर रही है़ उधर आजसू की नजर हटिया, मांडू, ईचागढ़, तमाड़, डुमरी, गोमिया, सिसई जैसी सीटों पर भी है़ हाल के दिनों में आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कई सीटों पर नये चेहरे को शामिल करा कर घेराबंदी करने की कोशिश की है़
दिल्ली के संपर्क रहा है आजसू, लोकसभा चुनाव में चौंकाया
आजसू भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में रहा है़ पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भाजपा के आला नेताओं से गठबंधन के मुद्दे पर मामला सुलझाते रहे है़ं लोकसभा चुनाव में गिरिडीह सीट हासिल कर आजसू ने सबको चौंकाया था़ भाजपा ने इस सीट से अपने सीटिंग सांसद रवींद्र पांडेय का टिकट काट दिया था़ विधानसभा चुनाव में भी आजसू भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से बात कर मामला सुलझाना चाहेगा़
इन सीटों पर भाजपा के साथ मामला अटका : चंदनकियारी, लोहरदगा, हटिया, मांडू, तमाड़, गोमिया, डुमरी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola