ePaper

29 को आयेंगे आरपीएन सिंह होगी बैठक

Updated at : 27 Oct 2019 1:02 AM (IST)
विज्ञापन
29 को आयेंगे आरपीएन सिंह होगी बैठक

रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह 29 अक्तूबर को रांची आयेंगे. इसके बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मिल कर महागठबंधन पर बातचीत करेंगे. साथ ही 30 अक्तूबर को राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे. शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस […]

विज्ञापन

रांची : कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह 29 अक्तूबर को रांची आयेंगे. इसके बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मिल कर महागठबंधन पर बातचीत करेंगे. साथ ही 30 अक्तूबर को राजधानी रांची में प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित जन आक्रोश रैली में हिस्सा लेंगे.

शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव व विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन से मुलाकात की. श्री आलम ने बताया कि महागठबंधन को लेकर संतोषजनक बात चल रही है. प्रभारी आरपीएन सिंह के नेतृत्व में इस माह के अंत तक महागठबंधन का स्वरूप तय हो जायेगा. इससे पहली हुई घटक दलों की बैठक में सीटिंग सीट पर निर्णय हो चुका है. इसके तहत सीटिंग सीट उसी दल को मिलेगा, जिसके विधायक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola