विधानसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस की सरकार बनी तो आदिवासी व गरीब होंगे खुशहाल : लकमा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के मौलानगर से बुधवार को कांग्रेस ने झारखंड विस चुनाव का बिगुल फूंका. कांग्रेस की कोल्हान स्तरीय जन आक्रोश रैली में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य कर मंत्री कवासी लकमा मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान व झारखंड को लूटने वाली पार्टी है. यह पार्टी गरीब व आदिवासियों का भला नहीं […]
विज्ञापन
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर के मौलानगर से बुधवार को कांग्रेस ने झारखंड विस चुनाव का बिगुल फूंका. कांग्रेस की कोल्हान स्तरीय जन आक्रोश रैली में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य कर मंत्री कवासी लकमा मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान व झारखंड को लूटने वाली पार्टी है. यह पार्टी गरीब व आदिवासियों का भला नहीं कर सकती है. अभी भी समय है, भाजपा को राज्य से उखाड़ फेंके. झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ के आदिवासियों व गरीबों के जैसा विकास करेंगे.
धान 2500 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेंगे : श्री लकमा ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों से धान 2500 रुपए क्विंटल खरीदा जाएगा.
किसानों का ऋण माफ किया जाएगा. उद्योग लगाने के लिए जमीन ली गयी और 5 वर्षों में अगर उद्योग नहीं लगा तो जमीन पट्टाधारी को वापस की जायेगी. बिजली बिल आधा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के तर्ज पर कुपोषित बच्चों, महिलाओं के नि:शुल्क इलाज, दवा व भोजन की व्यवस्था होगी.
पांच वर्षों में झारखंड में सिर्फ भ्रष्टाचार हुए : उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में झारखंड सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है. राशन में भ्रष्टाचार, कंबल खरीद में भ्रष्टाचार, ट्यूब लाइट खरीद में भ्रष्टाचार, नगर निगम में भ्रष्टाचार, खदान में भ्रष्टाचार, खनन में भ्रष्टाचार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










