ePaper

फ्लैश बैक : हुसैनाबाद के विधायक रहे थे भीष्म नारायण सिंह

Updated at : 22 Oct 2019 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
फ्लैश बैक : हुसैनाबाद के विधायक रहे थे भीष्म नारायण सिंह

रांची : हुसैनाबाद सीट से डॉ भीष्म नारायण सिंह विधायक रहे हैं. वह 1967 में पहली बार हुसैनाबाद से विधायक चुने गये थे. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतनेवाले भीष्म नारायण सिंह बिहार के शिक्षा मंत्री बने. 1972 में वह दोबारा चुनाव जीत कर बिहार में खान मंत्री बने. इसके बाद 1976 में पहली बार […]

विज्ञापन
रांची : हुसैनाबाद सीट से डॉ भीष्म नारायण सिंह विधायक रहे हैं. वह 1967 में पहली बार हुसैनाबाद से विधायक चुने गये थे. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतनेवाले भीष्म नारायण सिंह बिहार के शिक्षा मंत्री बने.
1972 में वह दोबारा चुनाव जीत कर बिहार में खान मंत्री बने. इसके बाद 1976 में पहली बार राज्यसभा के लिए चुने गये. 1980 में इंदिरा गांधी के मंत्रिमंडल में संसदीय कार्य मंत्री रहे. फिर, 1983 में देश के खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाये गये. 1984 में उनको असम और मेघालय का राज्यपाल बनाया गया था.
इसके बाद 1991 में भीष्म नारायण सिंह तमिलनाडु के राज्यपाल बनाये गये. एक साथ सात राज्यों के प्रभार में राज्यपाल बनने का रिकॉर्ड भीष्म नारायण सिंह के नाम है. 1991 में श्री सिंह असम, मेघालय, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, तामिलनाडु, पांडिचेरी और अंडमान निकोबार के राज्यपाल के प्रभार में थे. 2005 में रूस ने भीष्म नारायण सिंह को आर्डर ऑफ फ्रेंडशिप के सम्मान से भी नवाजा था.
हुसैनाबाद सीट गठन के बाद लंबे समय पर कांग्रेस के कब्जे में रही. 1952 से 1969 व 1977 से 1985 तक हुसैनाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी जीतते रहे. इस बीच 1972 में निर्दलीय उम्मीदवार अवधेश कुमार सिंह ने कांग्रेस को हराया.
लेकिन, 1977 में कांग्रेस के टिकट पर हरिहर सिंह ने फिर से जीत हासिल की. भाजपा को इस सीट से 1990 में केवल एक बार जीत हासिल हुई है. उस समय 163 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी दशरथ कुमार सिंह ने जनता दल उम्मीदवार को हरा कर सीट जीती थी. हालांकि, 1995 के चुनाव में भाजपा के हाथों से हुसैनाबाद फिर छीन ली गयी.
जनता दल प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह ने बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया. उसके बाद से यह सीट कांग्रेस और भाजपा जैसी राष्ट्रीय दलों के हाथों से निकल कर क्षेत्रीय पार्टियों के कब्जे में पहुंच गयी. 2000 में राजद के संजय कुमार सिंह यादव विधायक बने. 2005 में राकांपा के कमलेश सिंह ने उनसे यह सीट छीन ली. लेकिन, 2009 में संजय कुमार सिंह यादव फिर से विधानसभा भेजने के लिए चुने गये. वहीं, 2014 में बसपा के टिकट पर शिवपूजन मेहता चुनाव जीते.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola